फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis Cup Finals postponed until 2021 due to coronavirus outbreak

कोरोना वायरस: डेविस कप फाइनल और फेड कप अगले एक साल के लिए स्थगित

Sat, 27 Jun 2020 01:21 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sat, 27 Jun 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Davis Cup Finals postponed until 2021 due to coronavirus outbreak
डेविस कप - फोटो : सोशल मीडिया

विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए डेविस कप फाइनल को टाल दिया गया है। इस साल नवंबर में होने वाले यह मैच अब अगले साल आयोजित कराए जाएंगे। इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशनल ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक पुष्टि की। पहले की ही तरह इन मुकाबलों की मेजबानी मैड्रिड ही करेगा सिर्फ तारीख बदलकर 22 नवंबर 2021 हो गई।
 

भारत को सितंबर में विश्व ग्रुप वन मुकाबले में फिनलैंड से खेलना था। कोरोना वायरस महामारी के कारण एटीपी और डब्ल्यूटीए टूर के कई टूर्नामेंट रद्द या स्थगित हो गए हैं। विम्बलडन दूसरे विश्व युद्ध के बाद पहली बार रद्द हुआ  भारत को डेविस कप क्वालीफायर में क्रोएशिया ने 3-1 से हराया था जबकि फिनलैंड ने विश्व ग्रुप प्लेआफ में मैक्सिको को 3-2 से मात दी थी। भारत के लिए यह आसान ड्रॉ था क्योंकि एमिल रूसुवुओरी (101वीं रैंकिंग) को छोड़कर फिनलैंड का कोई खिलाड़ी विश्व रैंकिंग में शीर्ष 400 में भी नहीं है ।

विज्ञापन

फेड कप भी स्थगित
फेड कप टेनिस फाइनल अगले साल के लिए स्थगित कर दिया गया। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ ने कहा कि महिलाओं की टीम स्पर्धा के 13 से 18 अप्रैल तक हंगरी के बुडापेस्ट में होगी। इस साल यह टूर्नामेंट अप्रैल में ही होना था, लेकिन महामारी के कारण स्थगित कर दिया गया, इसमें नए प्रारूप के तहत 12 राष्ट्रीय टीमें भाग ले रहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed