{"_id":"5d51e70d8ebc3e6d163539ef","slug":"davis-cup-aita-asks-itf-to-take-full-responsibility-of-players-security-in-islamabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेनिस संघ ने फिर सुरक्षा का जायजा लेने को कहा","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
टेनिस संघ ने फिर सुरक्षा का जायजा लेने को कहा
Tue, 13 Aug 2019 03:54 AM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Tue, 13 Aug 2019 03:54 AM IST
विज्ञापन
भारत बनाम पाकिस्तान टेनिस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (आईटा) ने इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) से भारत-पाकिस्तान के बीच इस्लामाबाद में होने वाले डेविस कप टाई का आयोजन स्थल बदलने की मांग नहीं की है।
विज्ञापन
आईटा ने अपने दावे से पलटते हुए आईटीएफ से बदले हुए समीकरणों में इस्लामाबाद में एक बार फिर सुरक्षा व्यवसथा का जायजा लेने को कहा है। आईटा ने यहां तक कहा है कि अगर ताजा सुरक्षा जांच में भी आईटीएफ इस्लामाबाद में खेलने को कहता है तो वह इसे स्वीकार कर लेंगे।
विज्ञापन
आईटा की ओर से पिछले चार दिनों से यह कहा जा रहा है कि वह आईटीएफ से डेविस कप टाई का आयोजन स्थल बदलने की गुहार लगाने जा रहे हैं,लेकिन उसने ऐसा नहीं किया। आईटा सेक्रेटरी जनरल हिरोनमय चटर्जी का कहना है कि फिलहाल आईटीएफ से एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने को कहा गया है।
विज्ञापन
उन्हें पूरी उम्मीद है कि जब राजदूत को वापस बुला लिया गया है, व्यापार बंद हो चुका है और रेल मार्ग भी बंद है। ऐसे में आईटीएफ को इस्लामाबाद में टाई कराने के बारे में सोचना होगा। आईटा ने आईटीएफ से जल्द से जल्द सुरक्षा व्यवस्था का जायदा लेकर उन्हें अवगत कराने को कहा है।