{"_id":"5d5cbf188ebc3e6c7b26a2b4","slug":"davis-cup-2019-meeting-between-aita-and-itf-again-cancelled","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-पाकिस्तान डेविस कप को लेकर एआईटीए और आईटीएफ की बैठक फिर रद्द","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
भारत-पाकिस्तान डेविस कप को लेकर एआईटीए और आईटीएफ की बैठक फिर रद्द
Wed, 21 Aug 2019 09:18 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 21 Aug 2019 09:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) और इंटरनेशनल टेनिस फेडरेशन (आईटीएफ) के बीच मंगलवार को बैठक नहीं हुई जिसे रद्द कर दिया गया है। इस बैठक में टेलिकॉन्फ्रेंस के जरिए पाकिस्तान में भारत के डेविस कप मुकाबला खेलने को लेकर चर्चा होनी थी। डेविस कप में भारत के नॉन प्लेइंग कैप्टन महेश भूपति ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन
पहले यह बैठक सोमवार को होनी थी लेकिन स्थागित कर दी गई थी। भूपति ने आईएएनएस से कहा, ‘यह बैठक रद्द हो चुकी है। मैंने यह बात एआईटीए से सुनी है।’ उनसे जब पूछा गया कि क्या बैठक के लिए अगली तारीख चुनी गई है तो उन्होंने 'ना' में जवाब दिया।
विज्ञापन
भूपति इस बैठक का हिस्सा होने वाले थे जो भारत के पाकिस्तान में डेविस कप मुकाबले खेलने पर फैसला लेती। भारत पहले पाकिस्तान में मुकाबला खेलने को लेकर तैयार था लेकिन केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने के बाद से दोनों देशों के बीच स्थिति बिगड़ गई है। आईटीएफ ने पहले भारत की सुरक्षा चिंताओं को खारिज कर दिया था।
विज्ञापन