फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Davis cup 2019: India vs Italy Davis Cup match, Hosts bank on Prajnesh, CSC grass courts

ग्रास कोर्ट पर इटली को हराकर उलटफेर करने उतरेगा भारत

Thu, 31 Jan 2019 07:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 31 Jan 2019 07:05 PM IST
विज्ञापन
Davis cup 2019: India vs Italy Davis Cup match, Hosts bank on Prajnesh, CSC grass courts
भारत शुक्रवार से यहां होने वाले क्वालीफायर में पूर्व चैंपियन इटली को हराकर शुरुआती डेविस कप ग्रुप फाइनल्स में क्वालीफाई करने के लिए फार्म में चल रहे प्रजनेश गुणेश्वरन और अनुकूल घरेलू हालात पर निर्भर करेगा।
विज्ञापन


आमूलचूल बदलाव के बाद अब डेविस कप में दुनिया भर से 12 क्वालीफायर टीमें नवंबर में मैड्रिड में होने वाले फाइनल्स में जगह बनाएंगी।

भारत ने इटली के खिलाफ चार मैच गंवाए हैं और सिर्फ एक मुकाबले में जीत दर्ज की है और ऐसे में मेजबान टीम ने 16 साल बाद अपने पसंदीदा कलकत्ता साउथ क्लब (सीएससी) पर वापसी की है।
विज्ञापन


सीएससी कोर्ट पर भारत ने आठ मुकाबले जीते हैं जबकि उसे सिर्फ दो बार हार का सामना करना पड़ा है। भारत ने यहीं इटली के खिलाफ भी अपनी एकमात्र जीत 1985 में विश्व ग्रुप के पहले दौर में दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत को प्रारूप छोटे होने का भी फायदा मिल सकता है। क्वालीफायर के लिए दोनों टीमों में से एक की मेजबानी में होने वाले प्रारूप को बरकरार रखा गया है लेकिन मैच अब दो दिन में खेले जाएंगे। शुक्रवार को शुरुआती दो एकल मैच होंगे जबकि शनिवार को युगल और उलट एकल खेले जाएंगे।

इसके अलावा मैच कड़े बेस्ट आफ फाइव की जगह बेस्ट आफ थ्री सेट में खेले जाएंगे जिससे उलटफेर की संभावना बढ़ जाती है। इटली के तीन खिलाड़ी शीर्ष 50 में शामिल हैं लेकिन इसके बावजूद वह इस मुकाबले को हल्के में नहीं ले सकता।

भारत के गैर खिलाड़ी कप्तान महेश भूपति पहले ही कह चुके हैं कि मेजबान टीम के लिए कोई बहाना नहीं है और उनकी टीम अच्छी शुरुआत के लिए अपने शीर्ष रैंकिंग के एकल खिलाड़ी प्रजनेश (102) पर निर्भर करेगी।

आस्ट्रेलिया ओपन के साथ ग्रैंडस्लैम में पदार्पण के बाद लौटे बायें हाथ के प्रजनेश ने अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक ग्रास कोर्ट पर दर्ज की है जब उन्होंने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराया था। शापोवालोव फिलहाल दुनिया के 25वें नंबर के खिलाड़ी हैं।

एकल में जहां प्रजनेश से उम्मीदें होंगी वहीं सबसे अनुभवी भारतीय खिलाड़ी रोहन बोपन्ना युगल में वापसी कर रहे दिविज शरण के साथ मिलकर लय जारी रखना चाहेंगे। इन दोनों ने इसी महीने टाटा महाराष्ट्र ओपन का खिताब जीता था।

भारत की राह हालांकि आसान नहीं होगी। इटली की चुनौती की अगुआई दुनिया के 16वें नंबर के खिलाड़ी मार्को सेचिनातो करेंगे। सेचिनातो ने पिछले साल क्ले कोर्ट पर दो एटीपी 250 खिताब जीते और अब यह देखना होगा कि इटली का शीर्ष रैंकिंग का यह खिलाड़ी घास के कोर्ट से कैसे सामंजस्य बैठाता है।

दुनिया के 37वें नंबर के खिलाड़ी आंद्रियास सेप्पी इटली के सबसे अनुभवी खिलाड़ी हैं। टीम के पास आस्ट्रेलिया ओपन 2015 के विजेता साइमन बोलेली के रूप में विशेषज्ञ युगल खिलाड़ी मौजूद है जबकि 22 साल के मातियो बेरेटिनी टीम के सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

भारत को अपने विश्व ग्रुप प्ले आफ मैच में क्रालजेवो में सर्बिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था और इटली के खिलाफ मुकाबला गैर खिलाड़ी कप्तान भूपति के लिए अग्निपरीक्षा होगा क्योंकि इस तरह की खबरें हैं कि उनका अनुबंध शायद नहीं बढ़ाया जाए।

कलकत्ता साउथ क्लब डेविस कप के इतिहास में भारत के लिए भाग्यशाली रहा है। भारत ने 1974 में आस्ट्रेलिया को 3-2 से हराकर ईस्टर्न फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन रंगभेदी शासन के विरोध में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नहीं उतरने का फैसला करके खिताब गंवा दिया। 


भारत ने इसी कोर्ट पर विश्व ग्रुप के पहले दौर में स्विट्जरलैंड को वर्षा से प्रभावित मुकाबले में 3-2 से हराया था जिसे रैफरी ने ‘ब्लैक मैजिक’ करार दिया था क्योंकि रात भर बारिश होने के बावजूद मेजबान ने कोर्ट को मुकाबले के लिए तैयार कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed