{"_id":"5fb7412ccab59209604a35d3","slug":"daniel-medvedev-beat-five-time-champions-novak-djokovic-in-atp-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीपी फाइनल्स: पांच साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल, मेदवेदेव से होगी टक्कर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
एटीपी फाइनल्स: पांच साल में पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचे नडाल, मेदवेदेव से होगी टक्कर
Fri, 20 Nov 2020 11:59 AM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 20 Nov 2020 11:59 AM IST
विज्ञापन
राफेल नडाल
- फोटो : सोशल मीडिया
स्पेनिश स्टार राफेल नडाल ने गत चैंपियन स्टेफानोस सिटसिपास को 6-4 4-6 6-2 से हराकर पांच साल में पहली बार एटीपी फाइनल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। सत्र के अंतिम टूर्नामेंट में नडाल 10 बार खेले हैं और छठी बार अंतिम चार में पहुंचने में सफल रहे। हालांकि अपने चमकदार करियर में वह अभी तक इस खिताब को शामिल नहीं कर पाए हैं। नडाल अब शनिवार को सेमीफाइनल में डेनियल मेदवेदेव से खेलेंगे।
विज्ञापन
सिटसिपास ने पिछले साल पहली ही बार खेलते हुए खिताब जीता था लेकिन वह ग्रुप चरण में दूसरी हार के बाद बाहर हो गये। वहीं पहले ही बार हो चुके आंद्रे रूबलेव ने गुरुवार को अमेरिकी ओपन चैम्पियन डॉमिनिक थीम को 6-2 7-5 से मात दी, हालांकि इस नतीजे का दोनों ही खिलाड़ियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा क्योंकि थीम ने पहले दो दौर में सिटसिपास और नडाल को हराकर अपना स्थान पक्का कर लिया था। थीम का सामना नोवाक जोकोविच और एलेक्जेंडर ज्वेरेव के बीच शुक्रवार को होने वाले मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन