फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   CWG 2018: india beat Malaysia 3-0 in Table Tennis to enters semi-finals

CWG 2018: टेबल टेनिस में भारत ने बिखेरा जलवा, मलेशिया को आसानी से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह

Sat, 07 Apr 2018 10:18 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 07 Apr 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
CWG 2018: india beat Malaysia 3-0 in Table Tennis to enters semi-finals
टेबल टेनिस

21वें कॉमनवेल्थ गेम्स के तीसरे दिन शनिवार को टेबल टेनिस मुकाबले में भारत ने मलेशिया को 3-0 से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। गोल्ड कोस्ट में चल रहे मैन्स टीम इवेंट क्वार्टरफाइनल के पहले मैच में हरमीत सिंह ने ची फेंग लियोंग को 11- 4, 12-10, 11- 6 से हराया। वहीं, दूसरे मैच में शरत कमल ने मुहम्मद अशरफ को 11-8, 11-7, 11-3 से हराया। तीसरे मैच में साथियान और हरमीत सिंह की जोड़ी ने जावन और ची फेंग लियोंग को 11-7, 11-6, 11-7 से हराया।

विज्ञापन


इसके अलावा भारतीय महिला टीम ने भी टेबल टेनिस में अपना जलवा बिखेरा। मनिका ने पहले मैच में यिंग हो को 11-9, 11-7, 11-7 से हाराते हुए भारत को 1-0 की बढ़त दिला दी। वहीं मधुरिका ने कारेन लिन को 7-11, 11-9, 11-9, 11-3 से मात देकर भारत को 2-0 से बढ़त दिलाई।  
विज्ञापन


वहीं, युगल मुकाबले में मौमा और मधुरिका की जोड़ी ने एइ जिन ती और यिंग हो की जोड़ी को 11-8, 10-12, 11-8, 11-7 से करारी मात देकर भारत का स्कोर 3-0 कर दिया। इसी के साथ   भारतीय महिला टीम ने क्वार्टर फाइनल-4 में मलेशिया को 3-0 से हराया और सेमीफाइनल में अपना जगह पक्का किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed