{"_id":"5bf970e6bdec224177353f02","slug":"croatia-takes-lead-over-france-in-david-cup-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"डेविस कप फाइनल: सिलिच और कोरिच ने दिलाई क्रोएशिया को फ्रांस पर बढ़त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
डेविस कप फाइनल: सिलिच और कोरिच ने दिलाई क्रोएशिया को फ्रांस पर बढ़त
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 24 Nov 2018 09:10 PM IST
विज्ञापन
मारिन सिलिच
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मारिन सिलिच और बोर्ना कोरिच की जीत से क्रोएशिया ने शुक्रवार को यहां फाइनल में मौजूदा चैंपियन फ्रांस पर 2-0 की बढ़त बनाकर दूसरे डेविस कप खिताब की तरफ मजबूत कदम बढ़ाए।
विज्ञापन
कोरिच ने जेरेमी चार्डी को 6-2, 7-5, 6-4 से हराकर क्रोएशिया को शानदार शुरुआत दिलाई। फ्रांसीसी कप्तान यानिक नोह ने बेनोइट पियरे और लुकास पोउली जैसे बेहतर रैंकिंग वाले खिलाड़ियों पर चार्डी को तरजीह दी, लेकिन उनका यह दांव नहीं चला।
विज्ञापन
विश्व में सातवें नंबर के सिलिच ने इसके बाद दूसरे एकल मैच में चोटों से जूझ रहे जो विल्फ्रेड सोंगा को 6-3, 7-5, 6-4 से शिकस्त दी।