फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Corona Effects Players participating in Australian Open will have to stay 14 days in quarantine

ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को रहना होगा 14 दिन के एकांतवास में 

Sun, 20 Dec 2020 07:01 AM IST
देव कश्यप स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: देव कश्यप Updated Sun, 20 Dec 2020 07:01 AM IST
विज्ञापन
Corona Effects Players participating in Australian Open will have to stay 14 days in quarantine
आस्ट्रेलियन ओपन - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया प्रांत की सरकार ने पुष्टि की है कि अगले साल आठ से 21 फरवरी के बीच होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को मेलबर्न में 14 दिन तक एकांतवास में रहना होगा।

विज्ञापन


इस दौरान उन्हें ऑस्ट्रेलियन के स्थल मेलबर्न पार्क पर अधिकतम पांच घंटे अभ्यास करने की छूट होगी। सरकार ने कहा कि एकांतवास योजना को मुख्य चिकित्सा अधिकारी का समर्थन हासिल है। यह कोविड की सुरक्षित योजना के लिए टेनिस ऑस्ट्रेलिया के साथ मिलकर काम करेगा ताकि सभी पक्षों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
विज्ञापन



खिलाड़ियों के जनवरी के मध्य में मेलबर्न पहुंचने की संभावना है ताकि वे दो सप्ताह के अनिवार्य एकांतवास में रह सकें। खिलाड़ियों और उनके सहयोगी स्टाफ को ऑस्ट्रेलिया रवाना होने से पहले अपना परीक्षण करवाना होगा। फिर एकांतवास के दौरान के दौरान उनका कम से कम पांच बार परीक्षण किया जाएगा। अगर उन्हें पॉजीटिव पाया जाता है तो उन्हें चिकित्सा अधिकारियों से मंजूरी मिलने तक मानक एकांतवास व्यवस्था में रहना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed