फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   cori Gauff out,simona halep and rafael nadal enters in Wimbledon quarter final 

15 वर्षीय कोरी गौफ का स्वप्निल सफर थमा, फेडरर-जोकोविच-नडाल अंतिम -8 में

Tue, 09 Jul 2019 07:00 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Tue, 09 Jul 2019 07:00 AM IST
विज्ञापन
cori Gauff out,simona halep and rafael nadal enters in Wimbledon quarter final 
कोरी गौफ - फोटो : ANI

विंबलडन के ओपन ईरा की सबसे युवा खिलाड़ी 15 वर्षीय कोरी कोको गौफ का स्वप्निल सफर अंतिम-16 में पूर्व नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने थाम दिया। सातवीं वरीय हालेप ने कोरी को एक घंटे 14 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3,6-3 से मात देकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 

विज्ञापन


नडाल क्वार्टर फाइनल में
दो बार के चैंपियन राफेल नडाल ने अपना विजय अभियान जारी रखते हुए सातवीं बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नडाल ने जोओ सोसा को सीधे सेटों में आसानी से 6-2,6-2,6-2 से पराजित किया। स्पेनिश स्टार नडाल ने नौ साल से यहां खिताब नहीं जीता है। वह आखिरी बार 2010 में यहां चैंपियन बने थे और 2011 में फाइनल में पहुंचे थे। रॉबेर्टो बतिस्ता ने बेनोट पियरे को 6-3,7-5, 6-2 से मात दी। 
विज्ञापन


फेडरर और जोकोविच क्वार्टर फाइनल में
नोवाक जोकोविच, राफेल नडाल और सेरेना विलियम्स ने सोमवार को सीधे सेटों में आसान जीत दर्ज करके विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। आठ बार के चैंपियन फेडरर ने 17वीं बार और जोकोविच ने 11वीं बार विंबलडन के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर किया। फेडरर ने मारियो बेरेटिनी को 6-1,6-2,6-2 से हराया। अब उनकी भिड़ंत केई निशिकोरी से होगी, जिन्होंने मिखाइल कुकुश्किन को 6-3, 3-6, 6-3, 6-4 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौजूदा चैंपियन जोकोविच ने फ्रांस के युगो हमबर्ट को 6-3, 6-2, 6-3 से हराकर विंबलडन में 11वीं और ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में 45वीं बार क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए उन्हें डेविड गोफिन का सामना करना होगा। वहीं, 11वीं वरीयता प्राप्त सेरेना को स्पेन की 30वीं वरीय कार्ला सुआरेज नवारो पर 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करने में कोई परेशानी नहीं हुई। सेरेना का सामना अब हमवतन अमेरिकी रिस्के से होगा।


शरण की हार के साथ भारतीय चुनौती खत्म 
दिविज शरण की पुरुष युगल के अंतिम-16 में हार के साथ साल के तीसरे ग्रैंड स्लैम में भारतीय चुनौती खत्म हो गई। शरण और ब्राजील के उनके जोड़ीदार मार्सेलो डेमोलिनर को लुकाज कुबोट और मार्सेलो मेलो की शीर्ष वरीय जोड़ी के हाथों संघर्षपूर्ण मुकाबले में 5-7,7-6,6-7, 3-6 से  शिकस्त झेलनी पड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed