{"_id":"5c606191bdec224d04453de7","slug":"corentin-moutet-won-chennai-open-atp-challenger-title","type":"story","status":"publish","title_hn":"फ्रांस के मौटेटे ने जीता चेन्नई ओपन का खिताब","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
फ्रांस के मौटेटे ने जीता चेन्नई ओपन का खिताब
Sun, 10 Feb 2019 11:08 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sun, 10 Feb 2019 11:08 PM IST
विज्ञापन
कोरेन्टिन मौटेट
कोरेन्टिन मौटेट ने रविवार को चेन्नई ओपन एटीपी चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू हैरिस को सीधे सेटों में हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
फ्रांस के 19 साल के बायें हाथ के दूसरी वरीयता प्राप्त इस खिलाड़ी ने विम्बलडन और फ्रेंच ओपन में पूर्व जूनियर युगल विजेता हैरिस को कोई मौका नहीं दिया और 6-3, 6-3 से आसानी से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
मौटेट के लिए यह दूसरा चैलेंजर खिताब है जिन्हें चैम्पियन बनने पर पुरस्कार राशि के तौर पर 7,200 डालर के अलावा 80 एटीपी अंक भी मिले। उपविजेता को 4,240 डालर के और 48 एटीपी अंक का फायदा हुआ।
विज्ञापन