फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Champion Rafael Nadal never won a single atp finals

एटीपी फाइनल्स को छोड़ नडाल के ताज में जड़ चुका है हर नगीना, दो बार फाइनल में हार चुके

Tue, 17 Nov 2020 11:57 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 17 Nov 2020 11:57 AM IST
सार

  • नडाल ने 1205 मैच खेले, 1003 जीते, सिर्फ 202 हारे
  • अबतक 86 ट्रॉफियां अपने नाम कर चुके हैं
  • ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी

विज्ञापन
Champion Rafael Nadal never won a single atp finals
राफेल नडाल - फोटो : @atptour

विस्तार

रिकॉर्ड तेरह फ्रेंच ओपन सहित 20 ग्रैंड स्लैम। दो ओलंपिक स्वर्ण पदक और 86 ट्रॉफियों के साथ ओपन युग में सर्वाधिक खिताब जीतने वाले चौथे खिलाड़ी। हम बात कर रहे हैं 34 वर्षीय स्पेनिश स्टार राफेल नडाल की। दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी नडाल के ताज में हर नग है। बस कमी है तो सिर्फ एटीपी फाइनल्स टूर खिताब की। हालांकि वह दो बार (2010 और 2013) में खिताब की दहलीज पर पहुंचे पर फाइनल में हार गए।

विज्ञापन


स्पेनिश स्टार राफेल दो बार साल के अंतिम टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे पर जीत नहीं पाए। इस बार यह प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतकर शानदार तरीके से सत्र का अंत करना चाहेंगे। वर्ष 2001 में 15 वर्ष की उम्र में अपने पेशेवर करियर की शुरुआत करने वाले नडाल इस बार इस बेशकीमती नग को भी अपने ताज में जड़कर सत्र का अंत शानदार तरीके से करना चाहेंगे।
विज्ञापन


नडाल 20 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर फेडरर के सर्वाधिक ग्रैंड स्लैम के रिकॉर्ड की बराबरी कर चुके हैं। 13 बार एक ही ग्रैंड स्लैम (फ्रेंच ओपन) जीतने वाले वह दुनिया के पहले खिलाड़ी हैं। साल के आखिर में खेले जाने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में दुनिया के शीर्ष आठ खिलाड़ी खेलते हैं। चार-चार खिलाड़ियों के दो ग्रुप बनाए जाते हैं। दोनों ग्रुपों से शीर्ष पर रहने वाले दो खिलाड़ी खिताबी मुकाबले में खेलेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


नडाल का विजयी आगाज: नडाल ने रूसी खिलाड़ी आंद्रे रूबलेव पर जीत के साथ आगाज किया। नडाल ने एक घंटे 17 मिनट तक चले मुकाबले में पहली बार इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में खेल रहे रूबलेव को 6-3,6-4 से पराजित किया। एक अन्य मैच में ऑस्ट्रिया के डॉमिनिक थीम ने गत चैंपियन स्टेफानोस सितसिपास को 7-6, 4-6,6-3 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed