{"_id":"5f3e0b148d93a838c349c866","slug":"bryan-brothers-not-on-usopen-entry-list","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे ब्रायन बंधु, न्यूयॉर्क में जीते हैं पांच ग्रैंडस्लैम","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
अमेरिकी ओपन नहीं खेलेंगे ब्रायन बंधु, न्यूयॉर्क में जीते हैं पांच ग्रैंडस्लैम
Thu, 20 Aug 2020 11:03 AM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Thu, 20 Aug 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
माइक ब्रायन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉब और माइक ब्रायन इस साल अमेरिकी ओपन पुरुष युगल वर्ग में नजर नहीं आएंगे और इसे अमेरिका के 42 वर्षीय इन जुड़वा भाइयों कें कैरियर का अंत माना जा रहा है। 16 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन ब्रायन बंधुओं ने न्यूयॉर्क में पांच ग्रैंडस्लैम जीते, जिनमें आखिरी बार 2014 में जीत मिली थी। माइक ने जैक सोक के साथ 2018 में खिताब जीता जब बॉब कूल्हे के आपरेशन के बाद उपचार करा रहे थे।
विज्ञापन
अमेरिकी टेनिस संघ ने महिला और पुरूष युगल वर्ग की वरीयता की घोषणा की। तीन बार की चैंपियन किम क्लाइटजर्स को युगल में वाइल्ड कार्ड मिला है। टूर्नामेंट 31 अगस्त से एकल मुकाबलों के साथ शुरू होगा। युगल मुकाबले दो सितंबर से खेले जाएंगे। इसमें कोरोना वायरस महामारी के कारण 64 की बजाय 32 टीमों को ही प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन