फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   British tennis player Francesca Jones inspirational journey to Australian Open

अस्पताल में गुजारा बचपन, हाथों में तीन-तीन अंगुलियां, फिर भी कर रहीं कोर्ट पर कमाल

Fri, 15 Jan 2021 01:51 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 15 Jan 2021 01:51 PM IST
सार

पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में खेलेंगी जोंस। दाहिने पैर में तीन और बाएं में चार अंगुलियां हैं पर फुटवर्क का जवाब नहीं। जोंस ने 73 लाख रुपये तय कर लिए हैं जो उनके करियर की सबसे बड़ी इनामी राशि होगी। अगर वह दूसरे दौर में पहुंचती हैं तो इससे ज्यादा पैसे मिलेंगे। जोंस ने अब तक 5 आईटीएफ खिताब जीते हैं। 118 मैच में से 64 जीते हैं ।
 

विज्ञापन
British tennis player Francesca Jones inspirational journey to Australian Open
फ्रांसिस्का जोन्स - फोटो : ट्विटर

विस्तार

दोनों हाथों में तीन-तीन अंगुलियां और अंगूठे। दाहिने पैर में सिर्फ तीन और बायें पैर में चार अंगुलियां। पर टेनिस कोर्ट पर ब्रिटेन की 20 वर्षीय फ्रांसिस्का जोंस बड़ी-बड़ी खिलाड़ियों को मात देती हैं। वह अपनी कमजोरियों को अपनी ताकत मानती हैं। अपने बेमिसाल फोरहैड और बेहतरीन फुटवर्क के दम पर जोंस अब पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के मुख्य दौर में खेलने जा रही हैं। उन्होंने आठ फरवरी से शुरू होने वाले ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए क्वालिफाई कर लिया। दुनिया की 217वें नंबर की खिलाड़ी जोंस ने दुबई में अपने तीनों क्वालिफायर मैच जीते। इस दौरान उन्होंने पहली बार एक हफ्ते में शीर्ष 200 में शुमार दो खिलाड़ियों (मोनिका और जाना फेट) को मात दी। 

विज्ञापन


विज्ञापन


अस्पताल में गुजारा बचपन
दुर्लभ आनुवांशिक लक्षण के चलते जोंस ने बचपन का अधिकतर समय अस्पताल में गुजारा। इसके बाद नौ साल की उम्र में माता-पिता से दूर बार्सिलोना में सांचेज केसल अकादमी में आ गई थी।  जोंस कहती हैं कि मैंने अपना ज्यादातर समय मांसपेशियों को मजबूत करने में लगाया जिससे मुझे मदद मिलती है। मैं अपनी कमियां पर बात नहीं करना चाहती जो मुझमें हैं। मुझे लगता है सभी इंसानों में कुछ न कुछ शारीरिक कमजोरियां हैं जबकि वह क्रिस्टियानो रोनाल्डो या कोई दूसरा न हो। मैं खुद को बेहतर करने की कोशिश करती रहूंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की 20 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए किया क्वालिफाई  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed