फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Brisbane tournament Ashleigh Barty Defeat maria sharapova

ब्रिसबेन टूर्नामेंट: पांच माह बाद कोर्ट पर उतरीं शारापोवा को बार्टी से मिली मात

Tue, 07 Jan 2020 10:05 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 07 Jan 2020 10:05 PM IST
विज्ञापन
Brisbane tournament Ashleigh Barty Defeat maria sharapova
मारिया शारापोवा

कंघे की चोट के चलते पांच माह बाद कोर्ट पर उतरीं रूसी टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा को नए सत्र के पहले ही मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। वाइल्डकार्ड से प्रवेश पाने वाली पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन शारापोवा को ब्रिसबेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट में संघर्षपूर्ण मुकाबले में अमेरिका की जेनिफर बार्टी के हाथों 6-3,1-6,6-7 से हार झेलनी पड़ी।

विज्ञापन


32 वर्षीय शारापोवा ने पिछले सत्र में चोट के चलते सिर्फ 15 मैच खेले थे। अगस्त में यूएस ओपन के रूप में उन्होंने आखिरी टूर्नामेंट खेला था। रूस की क्वालिफायर ल्यूडमिला समसोनोवा ने यूएस ओपन चैंपियन स्लोएने स्टीफंस को 6-4,2-6,6-3 से हराकर बड़ा उलटफेर किया। सातवां डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट खेलने वाली समसोनोवा की यह शीर्ष 30 में शुमार किसी खिलाड़ी के खिलाफ पहली जीत है।  
विज्ञापन


ओसाका और क्वितोवा जीतीं
नाओमी ओसाका, पेत्रा क्वितोवा और किकि बर्टेंस ने पहले दौर की बाधा पार कर ली। तीसरी वरीय ओसाका ने दो घंटे तक चले मुकाबले में ग्रीस की मारिया शकारी को 6-2,6-7,6-3 से पराजित किया। कंधे में चोट के चलते ओसाका साल के आखिरी टूर्नामेंट डब्ल्यूटीए फाइनल्स के बीच से हट गई थी। बर्टेंस ने यूक्रेन की दयाना यस्ट्रेमस्का को 6-4,1-6,6-3 से, चेक गणराज्य की क्वितोवा ने हमवतन अनास्तासिया को 2-6,6-1,6-0 से और मेडिसन कीज ने चेक गणराज्य की मैरी बोजकोवा को 6-3,6-2 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed