फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Brisbane International: Kei Nishikori reach final with win over French opponent Jeremy Chardy

ब्रिस्बेन इंटरनेशनल: निशिकोरी फाइनल में पहुंचे, सेमीफाइनल में फ्रांस के खिलाड़ी को दी मात

Sat, 05 Jan 2019 05:34 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sat, 05 Jan 2019 05:34 PM IST
विज्ञापन
Brisbane International: Kei Nishikori reach final with win over French opponent Jeremy Chardy
केई निशिकोरी

शानदार फार्म में चल रहे केई निशिकोरी ने शनिवार को ब्रिस्बेन इंटरनेशनल टेनिस टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जर्मी चार्डी को 6-2, 6-2 से मात दी। जापान के 29 साल के इस खिलाड़ी ने फ्रांस के अपने प्रतिद्वंद्वी जर्मी चार्डी को कोई मौका नहीं दिया और 66 मिनट चले मैच को जीतकर तीन साल में दूसरी पर इस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह पक्की की। 

विज्ञापन


रविवार को खेल जाने वाले फाइनल में उनका सामना चौथी वरियता प्राप्त रूस के दानिल मेदवेदेव और फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। महिलाओं के सेमीफाइनल में हालांकि जापान की नाओमी ओसाका को हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


अमेरिकी ओपन की मौजूदा चैम्पियन नाओमी ओसाका को 65 मिनट चले मुकाबले में लेसिया त्सुरेंको ने 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। इस जीत से यूक्रेन की 29 साल की लेसिया अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ 24वीं रैंकिंग पर पहुंच जाएंगी। फाइनल में उनका सामना पांचवी वरियता प्राप्त कैरोलिना प्लिस्कोवा और डोना वेकिच के बीच होने वाले सेमीफाइनल की विजेता से होगा। इनपुटःभाषा    

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed