{"_id":"5f38efc7d2013604e23ec0b4","slug":"brady-defeats-gauff-in-straight-sets-to-reach-first-wta-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेनिफर ब्रैडी ने कोको गॉफ को हराया, फाइनल में पहुंची","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
जेनिफर ब्रैडी ने कोको गॉफ को हराया, फाइनल में पहुंची
Sun, 16 Aug 2020 02:05 PM IST
Rohit Ojha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sun, 16 Aug 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
गॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जेनिफर ब्रैडी ने 16 वर्षीय कोको गॉफ को 6-2, 6-4 से हराकर ‘टॉट सीड ओपन’ टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में प्रवेश किया और यह उनके करियर का पहला डब्ल्यूटीए फाइनल है। कोरोना वायरस महामारी के शुरू होने के बाद यह अमेरिका में पहला टेनिस टूर्नामेंट है।
विज्ञापन
फ्लोरिडा में बसी 25 साल की ब्रैडी का सामना अब रविवार को फाइनल में जिल टेचमैन से होगा। कोको गॉफ ने सेमीफाइनल तक के सफर में दूसरी और आठवीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को टूर्नामेंट से बाहर किया था। स्विट्जरलैंड की 23 साल की जिल टेचमैन ने शेल्बी रोजर्स को 6-3 6-2 से शिकस्त दी। 116वीं रैंकिंग की शेल्बी रोजर्स ने क्वार्टरफाइनल में शुक्रवार को सेरेना विलियम्स को हराकर उलटफेर किया था।
विज्ञापन