{"_id":"5e01fa2b8ebc3e88110a478a","slug":"big-boost-in-prize-money-of-australian-open-2020-here-is-full-detail","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020 में बहेगा पैसा, विजेताओं को मिलेंगे तीन अरब 50 करोड़ रुपये","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलिया ओपन 2020 में बहेगा पैसा, विजेताओं को मिलेंगे तीन अरब 50 करोड़ रुपये
Tue, 24 Dec 2019 05:16 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Tue, 24 Dec 2019 05:16 PM IST
सार
- ऑस्ट्रेलियन ओपन 2020 में प्राइज मनी 14% बढ़ी
- पिछले 10 साल में 184 प्रतिशत का इजाफा
- पिछले पांच साल में 61.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी
- साल 2020 में विजेता को 20 करोड़ रुपए मिलेंगे
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ओपन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
20 जनवरी से मेलबर्न पार्क में शुरू होने वाले साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियाई ओपन के आयोजकों ने पुरस्कार राशि में 13.6 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है और अब इसकी कुल इनामी राशि सात करोड़ दस लाख ऑस्ट्रेलियाई डालर (चार करोड़ 91 लाख अमेरिकी डालर, लगभग तीन अरब 50 करोड़ रुपये) कर दी गई है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पुरुष और महिला एकल विजेता को समान 41 लाख 20 हजार ऑस्ट्रेलियाई डालर की इनामी राशि मिलेगी जो कि पिछले साल की राशि से थोड़ा अधिक है, लेकिन शुरुआती दौर में हारने वाले खिलाड़ियों को अधिक फायदा होगा।
विज्ञापन
पहले दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ी को 90 हजार ऑस्ट्रेलियाई डॉलर की धनराशि मिलेगी जो कि पिछले साल से 20 प्रतिशत अधिक है। दूसरे दौर में हारने वाले खिलाड़ी को पिछले साल की तुलना में 21.9 प्रतिशत अधिक यानि एक लाख 28 हजार डॉलर की राशि मिलेगी।
विज्ञापन
टूर्नामेंट के निदेशक क्रेग टिले ने कहा कि फाइनलिस्ट को छोड़कर प्रत्येक अगले दौर की इनामी राशि में दस से अधिक प्रतिशत का बढ़ावा किया गया है। उन्होंने कहा, 'इस साल भी हमने हर साल की तरह पुरस्कार राशि में प्रत्येक दौर के हिसाब से बढ़ोतरी की तथा हमने एकल और युगल में शुरुआती दौर में बाहर होने वाले खिलाड़ियों को भी अच्छी धनराशि से पुरस्कृत करने का फैसला किया है।'
टिले ने कहा, 'हम खेल के प्रत्येक स्तर पर पुरस्कार राशि में बढ़ोतरी करने में विश्वास रखते हैं। हम खेल में व्यवहारिक करियर के लिए मार्ग प्रशस्त करने और खिलाड़ियों को अधिक कमाई करने में मदद करने के लिये खेल समूह के साथ काम करना जारी रखेंगे।'
पिछली बार ओसाका और जोकोविच चैम्पियन बने थे
टूर्नामेंट में पिछली बार सर्बिया के नोवाक जोकोविच मेन्स सिंगल्स में चैम्पियन बने थे। उन्होंने फाइनल मुकाबले में स्पेन के राफेल नडाल को 6-3, 6-2, 6-3 से हराया था। महिला एकल में जापान की नाओमी ओसाका चैम्पियन बनी थीं। उन्होंने खिताबी मुकाबले में चेक गणराज्य की पेत्रा क्वितोवा को 7-6, 5-7, 6-4 से हराया था।