फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Bianca Andreescu withdraws from Australian Open with knee injury

चोट के कारण बियांका एंड्रीस्कू ने ऑस्ट्रेलियन ओपन से वापस लिया नाम

Sat, 11 Jan 2020 09:06 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 11 Jan 2020 09:06 PM IST
विज्ञापन
Bianca Andreescu withdraws from Australian Open with knee injury
बियांका एंड्रीस्कु - फोटो : social media

कनाडा की स्टार बियांका एंड्रीस्कू ने साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन से हटने का फैसला किया है। उन्हें पिछले सीजन के अंत में टखने में चोट लग गई और वह इससे पूरी तरह से ठीक नहीं हुई हैं। यूएस ओपन चैंपियन एंड्रीस्कू ने ट्विटर पर यह जानकारी दी। उन्होंने ट्वीट किया कि यह बेहद मुश्किल फैसला था, क्योंकि मैं मेलबर्न में खेलना काफी पसंद करती हूं लेकिन मुझे अपने टखने और शरीर के बारे में भी देखना है।

विज्ञापन


विज्ञापन


उन्होंने आगे लिखा, 'मेरा रिहैबिलिटेशन अच्छा चल रहा है। हर दिन मैं काफी बेहतर और मजबूत महसूस कर रही हूं, लेकिन डॉक्टर से परामर्श और अपनी टीम के बातचीत के बाद मैंने फैसला किया है। ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान रिहैब प्रक्रिया चल रही होगी। दुनिया की नंबर-6 महिला टेनिस प्लेयर एंड्रीस्कू को चीन के शेनझेन में डब्ल्यूटीए फाइनल्स के दौरान टखने में चोट लग गई थी। उन्होंने पिछले साल टोरंटो और इंडियन वेल्स में भी जीत दर्ज की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed