फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   bhupathi bopanna win paris masters

भूपति-बोपन्ना ने जीता पेरिस मास्टर्स

Mon, 05 Nov 2012 01:23 AM IST
पेरिस/एजेंसी
पेरिस/एजेंसी Updated Mon, 05 Nov 2012 01:23 AM IST
विज्ञापन
bhupathi bopanna win paris masters

भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति और रोहन बोपन्ना की जोड़ी ने पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है।

विज्ञापन


भारतीय जोड़ी ने पाकिस्तान के एहसाम उल हक कुरैशी और नीदरलैंड के जीन जूलियन रोजर की जोड़ी को कड़े मुकाबले में 7-6, 6-3 से हराकर खिताब अपने नाम किया। दोनों का यह साल का दूसरा खिताब है। इससे पहले दोनों इस साल दुबई ओपन का खिताब जीत चुके हैं जबकि सिनसिनाटी और शंघाई ओपन में उपविजेता रहकर ही संतोष करना पड़ा था।
विज्ञापन


पांचवीं सीड भूपति और बोपन्ना की जोड़ी इस साल पांचवीं बार खिताबी मुकाबले में एक साथ उतरे। हालांकि पहले सेट में दोनों लय से भटके नजर आए और कुल छह ब्रेक प्वाइंट में से एक को भी नहीं भुना सके लेकिन टाई ब्रेकर में वापसी करते हुए सेट अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरे सेट में दोनों ने सकारात्मक शुरुआत की और बेहद अहम समय पर पहले अपनी सर्विस बचाई और फिर विपक्षी की सर्विस को ब्रेक करते हुए एक घंटे 24 मिनट में खिताब पर कब्जा जमा लिया। दोनों पहले ही सत्र के अंतिम फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं, जहां वह पहली बार खेलेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed