फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Bengaluru Open: Leander Paes and Matthew Ebden in semi final, Prajnesh Gunneswarah Sumit Nagal exits

Bengaluru Tennis Open 2020: प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल बाहर, लिएंडर पेस की सेमीफाइनल में एंट्री

Fri, 14 Feb 2020 01:44 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 14 Feb 2020 01:44 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Open: Leander Paes and Matthew Ebden in semi final, Prajnesh Gunneswarah Sumit Nagal exits
सुमित नागल - फोटो : ट्विटर

भारत के शीर्ष खिलाड़ी प्रजनेश गुणेश्वरन और सुमित नागल के प्री क्वॉर्टर फाइनल में मिली हार के बाद बेंगलुरु ओपन की पुरुष एकल स्पर्धा में मेजबान भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई। सातवें वरीय प्रजनेश को फ्रांस के निचली रैंकिंग के बेंजामिन बोंजी से 6-7, 0-6 से हार मिली।

विज्ञापन


आठवीं वरीयता प्राप्त सुमित को स्लोवेनिया के 11वें वरीय ब्लाज रोला से 3-6, 3-6 से शिकस्त मिली। टूर्नामेंट से बाहर होने वाले अन्य खिलाड़ियों में 17वें वरीय रामकुमार रामनाथन, साकेत माइनेनी, वाइल्ड कार्डधारी निकी पूनाचा और सिद्धार्थ रावत शामिल रहे।

विज्ञापन

सेमीफाइनल में पहुंचे लिएंडर पेस

Bengaluru Open: Leander Paes and Matthew Ebden in semi final, Prajnesh Gunneswarah Sumit Nagal exits
लिएंडर पेस - फोटो : सोशल मीडिया

महान खिलाड़ी लिएंडर पेस का पुरुष युगल सेमीफाइनल में पहुंचना भारतीय शिविर में खुशी की खबर रही, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडन के साथ मिलकर जीत हासिल की। पेस और एबडन ने पिछले हफ्ते एटीपी टूर्नमेंट के चैंपियन स्वीडन के आंद्रे गोरानसन और इंडोनेशिया के क्रिस्टोफर रूंगकाट की तीसरी वरीय जोड़ी को 7-5, 0-6, 10-7 से मात दी।

साकेत और ऑस्ट्रेलिया के मैट रेड ने चीनी ताइपे के चेंग पेंग और यूक्रेन के डेनिस मोलचानोव की शीर्ष वरीय जोड़ी को 3-6, 6-4, 10-8 से मात देकर अंतिम-4 में प्रवेश किया। पूरव राजा और रामकुमार रामनाथन की जोड़ी भी अगले दौर में पहुंच गई, जिन्होंने पुर्तगाल के फ्रेडरिको सिल्वा और सर्बिया के निकोला मिलोजेविच की जोड़ी पर 6-4, 6-4 से मात दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed