{"_id":"5bc0dee8bdec2269bd0696e4","slug":"bengaluru-open-comes-back-with-bigger-prize-purse-winner-will-get-usd-18-000","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेंगलुरू ओपन में इस बार होगी इनामों की बारिश, विजेता को मिलेगा 13 लाख रुपए","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
बेंगलुरू ओपन में इस बार होगी इनामों की बारिश, विजेता को मिलेगा 13 लाख रुपए
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 12 Oct 2018 11:20 PM IST
विज्ञापन
Bengaluru Open
- फोटो : indianexpress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेंगलुरू ओपन अब एशिया के सबसे बड़े एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में से एक बन जाएगा, क्योंकि आयोजकों ने इसकी इनामी राशि को 50,000 डालर बढ़ाकर 150,000 डॉलर कर दिया है। एशिया में भारत चौथा देश है जो इस स्तर के चैलेंजर टूर्नामेंट की मेजबानी करता है, जिसमें 100 रैंकिंग अंक और विजेता को 18,000 डॉलर यानी 13 लाख 26 हजार 330 रुपए की इनामी राशि मिलेगी।
विज्ञापन
चीन 150,000 डालर के तीन टूर्नामेंट (एनिंग, निंग्बो और जिनान), चीनी ताइपे दो (सांताईजी और काओहसियुंग) जबकि कोरिया (बुसान) एक की मेजबानी करता है। इस 150,000 डॉलर इनामी राशि के ज्यादातर टूर्नामेंट अमेरिका - न्यूपोर्ट बीच, इंडियन वेल्स, इरविंग, शिकागो, ह्यूस्टन में जबकि एक मेक्सिको के मांटेरेरे में आयोजित होते हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक के समाज कल्याण मंत्री प्रियांक खड़गे ने पत्रकारों से कहा, 'पर्यटन विभाग ने 75 लाख रूपए दिये हैं और खेल विभाग एक करोड़ रूपए देगा। बाकी बची राशि प्रायोजकों के जरिए जुटाई जाएगी।' इनपुट-भाषा
विज्ञापन