{"_id":"6203ed35a19b441e1b271a5d","slug":"bengaluru-open-2022-three-other-indian-pairs-join-yuki-divij-in-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bengaluru Open: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, तीन युगल जोड़ियां क्वार्टर फाइनल में पहुंची","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Bengaluru Open: भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा, तीन युगल जोड़ियां क्वार्टर फाइनल में पहुंची
Wed, 09 Feb 2022 10:05 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 09 Feb 2022 10:05 PM IST
सार
जीवन नेदुनचेझियान और पूरव राजा की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी बेंगलुरु ओपन के युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया के बोर्ना गोजो और बुल्गारिया के दिमितार कुजमनोव की जोड़ी के खिलाफ 6-4, 6-7,10-8 से जीत दर्ज की
विज्ञापन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जीवन नेदुनचेझियान और पूरव राजा की शीर्ष वरीयता प्राप्त भारतीय जोड़ी बेंगलुरु ओपन के युगल क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। भारतीय जोड़ी ने बुधवार को खेले गए मुकाबले में क्रोएशिया के बोर्ना गोजो और बुल्गारिया के दिमितार कुजमनोव की जोड़ी के खिलाफ 6-4, 6-7,10-8 से जीत दर्ज की। इसके अलावा रामकुमार रामनाथन एवं साकेत माइनेनी और एन श्रीराम बालाजी एवं विष्णुवर्धन भारतीय जोड़ियों ने भी टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह पक्की की।
विज्ञापन
रामकुमार और मेइनेनी की जोड़ी को प्री-क्वार्टर फाइनल में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ी। उन्होंने जर्मनी के मार्कोस कालोवेलोनिस और जापान के तोशीहिदे मात्सुई की जोड़ी को 6-3 6-3 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
बालाजी और वर्धन को माथियास बॉर्ग्यू (फ्रांस) और किमर कोप्पेजंस (बेल्जियम) की जोड़ी को मात देने के लिए थोड़ा संघर्ष करना पड़ा। भारतीय खिलाड़ियों ने 6-4 4-6 10-3 से जीत दर्ज की। इस बीच भारत के प्रजनेश गुणेश्वरन गुरुवार को चेक गणराज्य के शीर्ष वरीय जिरी वेस्ली से भिड़ेंगे।
विज्ञापन