{"_id":"5a5c50974f1c1b60268b47cb","slug":"belinda-bencic-beats-venus-williams-in-austrailian-open","type":"story","status":"publish","title_hn":"Austrailian Open: इस युवा खिलाड़ी के पैंतरों में उलझी वीनस विलियम्स, पहले राउंड में हारकर हुईं बाहर","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Austrailian Open: इस युवा खिलाड़ी के पैंतरों में उलझी वीनस विलियम्स, पहले राउंड में हारकर हुईं बाहर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 15 Jan 2018 12:36 PM IST
विज्ञापन
स्लोअन स्टीफंस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन का आगाज हो चुका है। मेलबर्न पार्क में सोमवार को हुए महिला सिंग्लस के एक मुकाबले में पिछली बार की उप विजेता खिलाड़ी वीनस विलियम्स और बेलिंडा बेंसिक के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली। इस मैच में 78वीं वरीयता प्राप्त खिलाड़ी बेलिंडा ने अनुभवी वीनस विलियम्स को पहले राउंड में हराकर बाहर कर दिया।
विज्ञापन
महिला सिंगल्स के इस मुकाबले में 20 वर्षीय स्विस खिलाड़ी बेलिंडा ने 37 साल की अमेरिकन टेनिस प्लेयर को 6-3, 7-5 से हराया। मेलबर्न के इस टेनिस कोर्ट में मौजूद दर्शक इस मुकाबले की तुलना किसी फाइनल मैच की तरह कर रहे थे।
विज्ञापन
डब्लूटीए की रैंकिंग में पांचवां स्थान घेरने वाली वीनस विलियम्स दूसरा सेट जीतने के काफी करीब थीं, लेकिन बेलिंडा ने आखिरी सेट के अंतिम दो अंक लेकर वीनस की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। इस शानदार जीत के बाद बेलिंडा अब अगले राउंड में जोहाना लार्सन और लुकसिका कुमखुम से भिडे़ंगी। वीनस के अलावा यूएस ओपन चैंपियन स्लॉअन स्टीफन को भी झांग शुआई के हाथों 2-6, 7-6(2),6-2 से मात मिली।
विज्ञापन
इसके अलावा पुरुष वर्ग में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू एबडन और 16वीं वरीयता प्राप्त अमेरिका के जॉन इसनर के बीच एक मुकाबला हुआ। दोनों खिलाड़ियों के बीच हुए इस मैच में मैथ्यू ने जॉन इसनर को 6-4, 3-6, 6-3, 6-3 से हराया। अगले राउंड में अब 30 वर्षीय मैथ्यू एबडन का मुकाबला यूक्रेन के एलेक्जेंडर डोल्गोपोलोव से होगा।