फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   bangalore open: sumit, prajnesh including other 4 indian enters in quarter final

बेंगलुरू ओपन टेनिस: सुमित, प्रजनेश सहित चार भारतीय क्वार्टर फाइनल में

Wed, 14 Nov 2018 10:29 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 10:29 PM IST
विज्ञापन
bangalore open: sumit, prajnesh including other 4 indian enters in quarter final
prajnesh gunneswaran

मौजूदा चैंपियन सुमित नागल और एशियाई खेलों के कांस्य पदक विजेता प्रजनेश गुणेश्वरन ने बुधवार को 150,000 डालर इनामी बेंगलुरू ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। 

विज्ञापन


नागल अगले दौर में हमवतन साकेत मयनेनी से भिड़ेंगे जो क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हैं। अंतिम आठ में जगह बनाने वाला चौथा भारतीय खिलाड़ी शशि कुमार मुकुंद है जिनका सामना गुणेश्वरन से होगा। 
विज्ञापन


गुणेश्वरन ने एक बेहद संघर्षपूर्ण मैच में जर्मनी के क्वालीफायर सेबेस्टियन फैनसीलो को 4-6 6-4 7-5 से हराया जबकि क्वार्टर फाइनल के उनके प्रतिद्वंद्वी शशि कुमार ने ब्लॉज कावसिच के चोटिल होने के कारण बाहर होने से अंतिम आठ में प्रवेश किया। जब कावसिच ने हटने का फैसला किया तब वह 6-7, 1-3 से पीछे चल रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह नागल ने ब्रिटेन के जेम्स वार्ड को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (4) से हराया जबकि एक अन्य मैच में मयनेनी ने मिस्र के क्वालीफायर यूसुफ होसाम को 6-1, 3-6, 6-1 से पराजित किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed