{"_id":"5d8656d88ebc3e017e52bf84","slug":"bajrang-punia-not-satisfied-with-bronze-medal-in-world-wrestling-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांस्य पदक जीतकर भी खुश नहीं हैं पहलवान बजरंग पूनिया, अगली चुनौती के लिए हो रहे तैयार","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
कांस्य पदक जीतकर भी खुश नहीं हैं पहलवान बजरंग पूनिया, अगली चुनौती के लिए हो रहे तैयार
Sun, 22 Sep 2019 08:33 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Sep 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
बजरंग पूनिया
सेमीफाइनल मुकाबले में विवादास्पद निर्णय से बजरंग स्वर्ण तो न जीत सके लेकिन कांस्य पदक जीतकर उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में अपना रिकॉर्ड तीसरा पदक जरूर हासिल कर लिया। उन्होंने ट्वीट किया, ‘कुछ हार (सेमीफाइनल में) ऐसी सीख सिखा जाती है, जो जीतने पर शायद कभी न मिले। इस कांस्य पदक को जीत न मानकर, मैं आने वाली चुनौतियों के लिए प्रेरित होता रहूंगा।’ पुनिया ने उन सभी लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उनका समर्थन किया।
विज्ञापन
उन्होंने ट्वीट किया, ‘मैं आप सभी को तह-ए-दिल से धन्यवाद करता हूं। मैं अपने आप को बहुत भाग्यशाली मानता हूं। जो लगातार आप सभी ने मुझे प्यार और समर्थन दिया है। इस उपलब्धि का हकदार हर वो इंसान है जिसने इस सपने को साकार करने के लिए अपना योगदान दिया है।’
विज्ञापन
कुछ हार ऐसी सीख सीखा जाती है जो जीतने पर शायद कभी न मिले। इस कांस्य पदक को जीत न मानकर, मैं आने वाली चुनौतियों के लिए इसे एक स्मारिक बनाकर प्रेरित होता रहूंगा।🙏 जय हिन्द जय भारत 🇮🇳 pic.twitter.com/vcAwkm1VAV
विज्ञापन विज्ञापन— Bajrang Punia 🇮🇳 (@BajrangPunia) September 21, 2019