{"_id":"5fba65e40a004006d211d659","slug":"australian-open-will-be-organize-on-time-date-will-be-announced-in-next-two-weeks","type":"story","status":"publish","title_hn":"समय से होगा ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तारीख की घोषणा अगले दो सप्ताह में होगी","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
समय से होगा ऑस्ट्रेलियाई ओपन, तारीख की घोषणा अगले दो सप्ताह में होगी
Sun, 22 Nov 2020 06:51 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 22 Nov 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ओपन
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलिया टेनिस ओपन की देरी की अटकलों को टेनिस ऑस्ट्रेलिया (टीए) ने रविवार को खारिज कर दिया। ऑस्ट्रेलियाई टेनिस संघ ने कहा कि अगले साल मेलबर्न में होने वाले ऑस्ट्रेलियाई ओपन के कार्यक्रम की घोषणा दो सप्ताह के अंदर हो जाएगी।
विज्ञापन
टीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रेग टेली ने रविवार को को उन अपुष्ट रिपोर्टों के जवाब में यह बात कही, जिसमें दावा किया गया था कि सत्र के शुरुआती ग्रैंडस्लैम को फरवरी या मार्च तक टाला जा सकता है। टेली ने यहां जारी बयान में कहा कि टेनिस ऑस्ट्रेलिया आगामी गर्मियों के सत्र के लिए टेनिस कार्यक्रम को तय करने के लिए सब कुछ कर रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘हमारा इरादा गर्मी के सत्र में उन परिस्थितियों में पहुंचना है जो खिलाड़ियों को अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए तैयार करने में मदद करे और खिलाड़ी तथा दर्शक सभी सुरक्षित महसूस करें।’ उधर विक्टोरिया राज्य के प्रमुख डैनियल एंड्रयूज ने कहा है कि सरकार किसी भी पृथकवास मुद्दों को सुचारू करने के लिए काम कर रही है।
विज्ञापन
टूर्नामेंट को 18 जनवरी से शुरू होना है लेकिन खिलाड़ियों और सहयोगी सदस्यों को मिलाकर लगभग 2,500 लोगों के पृथकवास की जरूरतों को पूरा करने पर सवाल बना हुआ है।