{"_id":"5e2e8e5d8ebc3e4add5fe3a8","slug":"australian-open-simona-halep-beats-elise-mertens-to-reach-quarter-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australia Open 2020: सिमोना हालेप और डॉमिनिक थीम क्वार्टर फाइनल में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australia Open 2020: सिमोना हालेप और डॉमिनिक थीम क्वार्टर फाइनल में
Mon, 27 Jan 2020 12:46 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 27 Jan 2020 12:46 PM IST
विज्ञापन
simona halep
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन सिमोना हालेप और ऑस्ट्रिया के पांचवीं वरीयता प्राप्त डोमिनिक थीम ने सोमवार को यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। चौथी वरीयता प्राप्त रोमानियाई खिलाड़ी हालेप ने बेल्जियम की 16वीं वरीय एलिस मार्टेन्स को 6-4, 6-4 से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई।
विज्ञापन
विश्व की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी ओर 2018 के फाइनल में कारोलिन वोजनियाकी से हारने वाली हालेप ने मेलबर्न में इस साल अब तक एक भी सेट नहीं गंवाया है। इस जीत से वह विश्व रैंकिंग में तीसरे से दूसरे स्थान पर भी पहुंच जाएगी। पुरुषों के वर्ग में थीम ने फ्रांस के दसवीं वरीयता प्राप्त गेल मोनफिल्स को 6-2, 6-4, 6-4 से पराजित किया।
विज्ञापन