फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2020: round up report, day two at Melbourne Park

Australian Open Update 2020: नडाल की जीत से शुरुआत, शारापोवा पहले दौर में ही बाहर

Tue, 21 Jan 2020 12:01 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 21 Jan 2020 12:01 PM IST
विज्ञापन
Australian Open 2020: round up report, day two at Melbourne Park
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई

बारिश और धुंए के बीच साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के दूसरे दिन की शुरुआत हो चुकी है और लगातार उलटफेर देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे दिन जहां भारतीय टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश को पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा वहीं रुसी स्टार एवं पूर्व ग्रैंडस्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा को भी शिकस्त झेलनी पड़ी।

विज्ञापन

पांच बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन मारिया शारापोवा पहले दौर में सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गई। दुनिया की पूर्व नंबर एक खिलाड़ी शारापोवा को क्रोएशिया की 19वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच ने 6-3, 6-4 से हराया। यहां 2008 की चैम्पियन रही शारापोवा को वाइल्डकार्ड मिला था, वह प्रतिबंधित दवा के सेवन के आरोप में लगे प्रतिबंध से लौटने के बाद लगातार फार्म और फिटनेस के लिए जूझ रही हैं। पिछले साल कंधे की चोट के कारण वह अधिकांश टूर्नामेंट नहीं खेल सकी थी। वह लगातार तीन ग्रैंडस्लैम में पहले दौर से बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रिटेन की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी जोहाना कोंटा को पहले दौर में 78वें रैंक की ट्यूनीशियाई खिलाड़ी के हाथों 4-6, 2-6 से हार का सामना करना पड़ा। चोट से वापसी कर रही 12वीं वरीय कोंटा का सफर एक घंटे के अंदर ही समाप्त हो गया। दूसरी वरीयता प्राप्त करोलिना प्लिस्कोवा ने क्रिस्टिना लादेनोविच को 6-1, 7-5 से हराकर दूसरे दौर में पहुंचने में सफल रहीं।

विज्ञापन

सात बार की ग्रैंडस्लैम चैंपियन 39 वर्षीय वीनस एक बार फिर 15 साल की कोको गॉफ से पार नहीं पा सकीं। अमेरिकी सनसनी कोको ने हमवतन वीनस को पहले ही दौर में 7-6 (7/5), 6-3 से हराकर बाहर कर दिया।

विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने शानदार अंदाज में अपने अभियान का आगाज किया। सिर्फ पांच गेम के एकतरफा मुकाबले में नडाल ने विपक्षी ह्यूगो डेलिएन को 6-2, 6-3, 6-0 से पटका। स्पेन के इस टेनिस खिलाड़ी की नजरें रोजर फेडरर के 20 ग्रैंड स्लैम अवॉर्ड का रिकॉर्ड बराबर करने पर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed