फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open: Rohan Bopanna and  Timea Babos pair in mixed doubles quarter-finals

Australian Open: भारत की आखिरी उम्मीद, बोपन्ना -बाबोस की जोड़ी मिक्स्ड डबल के क्वार्टर फाइनल में

Tue, 23 Jan 2018 06:33 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 06:33 PM IST
विज्ञापन
Australian Open: Rohan Bopanna and  Timea Babos pair in mixed doubles quarter-finals
बोपन्ना -बाबोस

भारत के स्टार टेनिल खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और हंगरी की टिमिया बाबोस की जोड़ी आस्ट्रेलियाई ओपन मिक्स्ड डबल के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई। पांचवीं वरीयता प्राप्त बोपन्ना और बाबोस ने अमेरिका की वानिया किंग और क्रोएशिया के फ्रांको स्कूगोर को 6-4, 6-4 से हराया।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि एक घंटे तक चले मुकाबले में बोपन्ना और बाबोस ने पहले सेट के तीसरे गेम में 2-1 की बढत बना ली।  दूसरे सेट के पांचवें मुकाबले में बोपन्ना और बाबोस ने स्कूगोर की सर्विस तोड़कर स्कोर 3-2 कर लिया। उन्होंने मैच में आठ ऐस लगाए जबकि उनके विपक्षी ने पांच ऐस ही लगा सके। बोपन्ना और बाबोस ने पिछले दौर में आस्ट्रेलिया के वाशिंगटन और पेरेज को 6-2, 6-4 से हराया था।   
विज्ञापन


बहरहाल, बोपन्ना के रूप में आस्ट्रेलियाई ओपन में भारत की आखिरी उम्मीद बांकी है। बोपन्ना और बाबोस का सामना अब कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबाल और अमेरिका की एबिगेल स्पीयर्स से होगा। बोपन्ना से पहले लिएंडर पेस, पूरव राजा, दिविज शरण और खुद बोपन्ना पुरूष युगल से तीसरे दौर में बाहर हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed