फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open Rafael Nadal winning heart with his Heartwarming gesture meeting ball girl Anita

Australian Open: नडाल ने मैच के साथ जीता दिल, 13 वर्षीय बच्ची को किस करने के बाद मांगी माफी

Fri, 24 Jan 2020 05:26 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 24 Jan 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
Australian Open Rafael Nadal winning heart with his Heartwarming gesture meeting ball girl Anita
राफेल नडाल - फोटो : अमर उजाला

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में नडाल ने अर्जेंटीना के फेडेरिको डेलबोनिस को 6-3, 7-6, 6-1 से हराया। दूसरे दौर में नडाल ने मैच के अलावा टेनिस कोर्ट में मौजूद हजारों दर्शकों का दिल भी जीता।

विज्ञापन


मैच के तीसरे सेट के दौरान नडाल द्वारा खेला गया तेज फोरहैंड शॉट कोर्ट में मौजूद 13 वर्षीय बॉल गर्ल अनीता के चेहरे पर लगी। यह देखकर 33 वर्षीय टेनिस दिग्गज नडाल परेशान हो गए और भागकर बच्ची के पास गए और उसका हाल पूछते हुए, गाल पर किस किया और माफ़ी मांगी। नडाल ने मैच खत्म होने के बाद अपने माथे पर बंधी पट्टी को उतारकर बच्ची को दे दिया। 
विज्ञापन

 


मैच के बाद उन्होंने कहा, 'उसके लिए यह एक अच्छा पल नहीं था। मैं उसके लिए बहुत डरा हुआ था क्योंकि गेंद बहुत तेज थी जो उसके पास चली गई। मैं खुश हूं कि वह ठीक है। वह बहादुर है। यह मेरे करियर के सबसे डरावने पलों में से एक रहा है।' नडाल ने बाद में अनीता के परिवार से भी मुलाक़ात की और बच्ची के बारे में ट्वीट कर जानकारी भी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed