फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open Qualifiers: Yuki Bhambri enters 2nd round, Ankita Raina losses

Australian Open Qualifiers: युकी ने दूसरे दौर में बनाई जगह, रामकुमार और अंकिता को पहले मैच में मिली हार

Wed, 12 Jan 2022 12:43 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 12 Jan 2022 12:43 AM IST
सार

टेनिस कोर्ट पर प्रभावी वापसी करते हुए भारत के युकी भांबरी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालिफायर में जीत के साथ आगाज किया। घुटने की चोट के कारण यूएस ओपन 2018 के बाद ग्रैंडस्लैम स्तर पर वापसी कर रहे भांबरी ने पुर्तगाल के दुनिया के 248वीं रैंकिंग के जोओ डोमिनिगेज को एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से पराजित किया।

विज्ञापन
Australian Open Qualifiers: Yuki Bhambri enters 2nd round, Ankita Raina losses
युकी भांबरी - फोटो : social media

विस्तार

टेनिस कोर्ट पर प्रभावी वापसी करते हुए भारत के युकी भांबरी ने ऑस्ट्रेलियन ओपन क्वालिफायर में जीत के साथ आगाज किया। घुटने की चोट के कारण यूएस ओपन 2018 के बाद ग्रैंडस्लैम स्तर पर वापसी कर रहे भांबरी ने पुर्तगाल के दुनिया के 248वीं रैंकिंग के जोओ डोमिनिगेज को एक घंटे आठ मिनट तक चले मुकाबले में 6-4, 6-2 से पराजित किया। दूसरे दौर में अब 29 वर्षीय युकी का सामना चेक गणराज्य के थॉमस मचाक से होगा। शुरुआत में युकी को अपनी सहज गलतियों पर काबू करने में दिक्कत आई लेकिन बाद में उन्होंने लय पकड़ ली। 

विज्ञापन


रामकुमार व अंकिता हारे : 
रामकुमार रामानाथन और अंकिता रैना को क्वालिफायर के पहले ही दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा। रामकुमार दुनिया के 197वें नंबर के इटली के जियान मोरोनी के हाथों 3-6, 5-7 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। रामकुमार 23 प्रयास में ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रॉ में जगह नहीं बना पाए हैं। उन्होंने पिछले हफ्ते रोहन बोपन्ना के साथ मिलकर एलिलेड अंतरराष्ट्रीय के रूप में अपना पहला एटीपी युगल खिताब जीता था। महिलाओं में दुनिया की 203वें नंबर की अंकिता रैना को 120वें नंबर की यूक्रेन की लेसिया सुरेंको से मात्र 50 मिनट में 1-6, 0-6 से हार मिली। अंकिता का मंगलवार को 29वां जन्मदिन था।  
विज्ञापन


सानिया और बोपन्ना पहले ही दौर में हारे 
सानिया मिर्जा और रोहन बोपन्ना एडिलेड अंतरराष्ट्रीय टू टेनिस टूर्नामेंट के पहले ही दौर में अपने-अपने जोड़ीदाराें के साथ हारकर बाहर हो गए। एडिलेड वन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल तक पहुंची सानिया और यूक्रेन की उनकी जोड़ीदार नादिया किचेनोक को चेक गणराज्य की टेरेजा मार्टिनकोवा व मार्केटा के हाथों 61 मिनट में 3-6, 3-6 से हार मिली। बोपन्ना और फ्रांस के उनके जोड़ीदार एडुअर्ड रोजर वेसेलिन को एक घंटे नौ मिनट तक चले मुकाबले मेें अमेरिका के स्टीव जानसन व अस्टिन क्रजिसेक से 4-6, 6-3, 3-10 से हार मिली। बोपन्ना ने पिछले हफ्ते हमवतन रामकुमार रामनाथन के साथ मिलकर एडिलेड वन की युगल ट्रॉफी जीती थी। बोपन्ना और सानिया अब ऑस्ट्रेलियन ओपन में चुनौती पेश करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed