फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open Novak Djokovic Sets Up Raonic Quarter Final all Updates

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविच, फेडरर और बार्टी क्वार्टरफाइनल में, कोको गॉफ हारकर बाहर

Sun, 26 Jan 2020 08:12 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 26 Jan 2020 08:12 PM IST
विज्ञापन
Australian Open Novak Djokovic Sets Up Raonic Quarter Final all Updates
federer and djokovic

मौजूदा चैंपियन नोवाक जोकोविच और दिग्गज रोजर फेडरर ने रविवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के छठे दिन क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की कर ली। वहीं जबकि महिला एकल में विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी भी अंतिम आठ में पहुंचने में सफल रही। 

विज्ञापन


नोवाक जोकोविच ने सीधे सेटों में जीत दर्ज करके टूर्नामेंट के क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई, जहां उनका सामना मिलोस राओनिच से होगा। सर्बिया के दूसरी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी जोकोविच ने रॉड लीवर एरेना में अर्जेंटीना के 14वें वरीय डिएगो श्वार्जमैन को 6-3, 6-4, 6-4 से हराकर 11वीं बार टूर्नामेंट के अंतिम आठ में जगह बनाई। 
विज्ञापन


वहीं फेडरर ने हंगरी के मार्टन फुकसोविक्स के खिलाफ पहला सेट गंवाने के बाद शानदार वापसी की और 4-6, 6-1, 6-2, 6-2 से जीत दर्ज करके 57वीं बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कनाडा के इस 32वें वरीय खिलाड़ी ने क्रोएशिया के मारिन सिलिच को 6-4, 6-3, 7-5 से पराजित किया। ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में 46वीं बार क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचे जोकोविच ने कहा कि मिलोस टूर में सबसे लंबे कद के खिलाड़ियों में से एक है और उनकी सर्विस दमदार है। मुझे उनकी तीखी सर्विस के लिए तैयार रहना होगा। मैं कितनी अच्छी तरह से रिटर्न करता हूं यह काफी महत्व रखता है।

पेत्रा क्वितोवा ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई

Australian Open Novak Djokovic Sets Up Raonic Quarter Final all Updates
लिएंडर पेस और जेलेना - फोटो : ट्विटर

महिला वर्ग में चेक गणराज्य की 27वीं वरीय पेत्रा क्वितोवा ने क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन युवा सनसनी कोको गॉफ का सफर चौथे दौर में ही थम गया। क्वितोवा ने यूनान की 22वीं वरीय मारिया सक्कारी को तीन सेट तक चले मैच में 6-7, (4/7), 6-3, 6-2 से हराया। अमेरिका की पंद्रह वर्षीय गॉफ ने भी पहला सेट अपने नाम किया था, लेकिन आखिर में उन्हें हमवतन सोफिया केनिन से 6-7 (5/7), 6-3, 6-0 से हार का सामना करना पड़ा।

इस बीच ट्यूनीशिया की ओनस जेबुर भी क्वॉर्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रही। उन्होंने चीन की 27वीं वरीय वांग कियोंग को 7-6 (7/4), 6-1 से उलटफेर का शिकार बनाया। जेबुर किसी ग्रैंडस्लैम के क्वॉर्टर फाइनल में पहुंचने वाली अरब देशों की पहली महिला खिलाड़ी है। वांग ने तीसरे दौर में सेरेना विलियम्स को हराया था।

रोहन बोपन्ना और किचेनोक की जोड़ी क्वार्टरफाइनल में पहुंची

भारत के अनुभवी टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने ऑस्ट्रेलिया ओपन में विजयी शुरुआत करते हुए येलेना ओस्टापेंको के साथ मिलकर मिश्रित युगल के दूसरे दौर में प्रवेश किया जबकि रोहन बोपन्ना क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे। पेस और ओस्टापेंको की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी करते हुए एक घंटे और 27 मिनट में स्टोर्म सेंडर्स और मार्क पोलमैंस की स्थानीय वाइल्ड कार्डधारक जोड़ी को 6-7(4) 6-3 10-6 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed