फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open: Naomi Osaka, Kei Nishikori and Milos Raonic enters third round

आस्ट्रेलियाई ओपन: सेरेना, हालेप, ओसाका, निशिकोरि समेत कई खिलाड़ी तीसरे दौर में

Thu, 17 Jan 2019 06:14 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 17 Jan 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
Australian Open: Naomi Osaka, Kei Nishikori and Milos Raonic enters third round
Serena Williams

दिग्गज अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स, सिमोना हालेप, नाओमी ओसाका और वीनस विलियम्स ने अपना शानदार सफर जारी रखते हुए गुरुवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के तीसरे दौर में जगह बना ली। 23 बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन सेरेना ने कनाडा की एग्युनी बुचार्ड को आसानी से 6-2,6-2 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन


37 वर्षीय सेरेना की निगाह मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंड स्लैम खिताब की बराबरी पर है। अगले दौर में सेरेना की भिड़ंत दयाना से होगा, जिन्होंने कार्ला सुआरेज नवारो को 6-3,3-6, 6-1 से मात दी। 
विज्ञापन


दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप ने सोफिया केनिन को 6-3,6-7, 6-4 से, नाओमी ने तमारा जिदानसेका को 6-2,6-4 से, वीनस ने एलीजे कार्ने को 6-3,4-6,6-0 से, क्रिस्टीना प्लिस्कोवा ने झांग शुआई को 6-3,7-5 से और मेडिसन कीज ने अनास्तासिया पोतापोवा 6-3,6-4 से मात दी। कैमिल, सेवस्तोवा, वांग क्यिांग, सु वेई और इलिना स्वितोलिना भी तीसरे दौर में पहुंच गईं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलेक्सी और बोल्ट ने दिग्गजों को दिए झटके 

ऑस्ट्रेलिया के 19 वर्षीय किशोर अलेक्सी पोपिरिन और 26 वर्षीय एलेक्स बोल्ड ने बड़ा उलटफेर करते हुए साल के पहले ग्रैंड स्लैम के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया। दुनिया के 149वें नंबर के अलेक्सी ने सातवीं वरीय डोनिमिक थिएम को बाहर का रास्ता दिखाकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। 

अलेक्सी ने डोमिनिक के खिलाफ पहले दो सेट 7-5,6-4 से जीत लिए थे और तीसरे में वह 2-0 से आगे थे पर बीमारी के चलते डोमिनिक मुकाबले से हट गए। अब अगले दौर में अलेक्सी की भिड़ंत लुकास पउौली से होगा। बोल्ट ने एक सेट पिछड़ने के बाद गाएल सिमोन को चार घंटे तक चले मुकाबले में 2-6,6-4,4-6,7-6,6-4 से मात दी। 

मिलोस राओनिक ने 2014 के चैंपियन स्टेन वावरिंका को 7-6, 6-7, 6-7, 7-6,7-6 से हराया। राओनिच की टक्कर पियरे हुगुएस हर्बर्ट से होगी, जिन्होंने युंग चियोन को 6-2,1-6,6-2,6-4 से पराजित किया।  

जोकोविच व निश्किोरी जीते 

दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच और केई निशिकोरी ने भी दूसरे दौर की बाधा पार कर ली। छह बार के चैंपियन सर्बियाई खिलाड़ी जोकोविच ने जे विल्फ्रेड सोंगा को 6-3, 7-5,  से पराजित किया। 

निशिकोरी ने तीन घंटे 48 मिनट तक चले मैराथन मुकाबले में इवो कार्लोविच को 6-3,7-6,5-7,5-7,7-6 से, अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जेरेमी चार्डी को 7-6, 6-4,5-7,6-7,6-1 से, डेनिस शापोवालोव ने टारो डेनियल को 6-3,7-6,6-3 से, डेविड गॉफिन ने एम कोपिल को 5-7,7-5, 6-2,6-4 से और बोर्ना कोरिक ने मार्टन को 6-4,6-3,6-4 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed