फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open: Marin Cilic reaches Australian Open semi-finals after Nadal retires hurt

Australian Open: अब तक का सबसे बड़ा उलटफेर, मैच पूरा हुए बिना ही बाहर हुए नडाल 

Tue, 23 Jan 2018 07:44 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 23 Jan 2018 07:44 PM IST
विज्ञापन
Australian Open: Marin Cilic reaches Australian Open semi-finals after Nadal retires hurt
राफेल नडाल

विश्व के शीर्ष वरीयता प्राप्त स्पेनिश टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल साल के पहले ग्रैंड स्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल से बाहर हो गए। वहीं, मारीन सिलिक ने मंगलवार को ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश कर गई है। दरअसल, नडाल को क्रोएशिया के वर्ल्ड नंबर-6 मारिन सिलिक के खिलाफ क्वार्टर फाइनल के पांचवें सेट में चोटिल होने के बाद मैच छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन


करीब 3 घंटे 47 मिनट तक चले संघर्ष के बाद वर्ल्ड नंबर-1 नडाल आगे नहीं खेल पाए। उस वक्त वे मारिन के खिलाफ 6-3, 3-6, 7-6, 2-6, 0-2 से पिछड़ रहे थे।  इसके साथ ही नडाल सिलिक को लगातार छठी बार हराने में सफल नहीं हो पाए। वहीं, अब सेमीफाइनल में सिलिक का सामना वर्ल्ड नंबर-49 ब्रिटेन के काइल एडमंड से होगा।
विज्ञापन


गौरतलब है कि जिस वक्त नडाल रिटायर हुए उस समय मुकाबला 2-2 सेट से बराबर था। पांचवें सेट में सिलिक ने 2-0 से बढ़त ले रखी थी। पहला सेट नडाल ने 6-3 से जीता। लेकिन सिलिक ने दूसरा सेट इसी अंतर से अपने नाम कर बराबरी कर ली। तीसरा सेट 7-6 से नडाल के नाम रहा लेकिन सिलिक ने एक बार फिर वापसी करते हुए चौथा सेट 6-2 से जीत लिया। नडाल ने चोट के इलाज के कारण चौथे सेट में देर से मेडिकल आउट किया और वह शाम के मैच में मुकाबला करने के लिए स्पष्ट रूप से संघर्ष कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 31 साल के नडाल ने अब तक 16 ग्रैंड स्लैम सिंगल्स खिताब अपने नाम किए हैं। सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लैम जीतने की होड़ में वह स्विस दिग्गज टेनिस स्टार रोजर फेडरर से 3 खिताब पीछे हैं। फेडरर के नाम रिकॉर्ड 19 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed