फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open Karolina Muchova knocks out Ashleigh Barty to book first semi final berth in any grand slam

मुचोवा विश्व की नंबर एक खिलाड़ी बार्टी को हराकर पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के सेमीफाइनल में पहुंचीं

Wed, 17 Feb 2021 02:13 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 17 Feb 2021 02:13 PM IST
विज्ञापन
Australian Open Karolina Muchova knocks out Ashleigh Barty to book first semi final berth in any grand slam
कैरोलिना मुचोवा - फोटो : ट्विटर @AustralianOpen

विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश बार्टी शुरुआती बढ़त का फायदा उठाने में नाकाम रही और बुधवार को यहां 25वीं वरीयता प्राप्त कारोलिना मुचोवा से तीन सेट तक चले मुकाबले में हारकर ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गई। बार्टी तब मजबूत स्थिति में दिख रही थी जब उनकी प्रतिद्वंद्वी ने मेडिकल टाइम आउट लिया और वह कोर्ट छोड़कर चली गई, लेकिन इसके एक घंटे बाद बार्टी को निराश होकर कोर्ट छोड़ना पड़ा।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


चेक गणराज्य की मुचोवा ने यह मैच 1-6, 6-3, 6-2 से जीता और पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उनकी शानदार वापसी से बार्टी का 1978 में क्रिस ओ नील के बाद यहां खिताब जीतने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई महिला खिलाड़ी बनने का सपना भी टूट गया। बार्टी ने बाद में कहा, 'निश्चित तौर पर दिल टूट गया, लेकिन सूरज कल फिर निकलेगा। आप या तो जीत दर्ज करते हो या सीख लेते हो और आज के मैच से मुझे बहुत बड़ी सीख मिली।'

मुचोवा सेमीफाइनल में अमेरिका की 22वीं वरीयता प्राप्त जेनिफर ब्राडी से भिड़ेगी, जिन्होंने एक अन्य क्वार्टर फाइनल में हमवतन गैरवरीयता प्राप्त जेसिका पेगुला को 4-6, 6-2, 6-1 से पराजित किया। यह मैच एक घंटा 40 मिनट तक चला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed