{"_id":"5e267df88ebc3e4b285d85b3","slug":"australian-open-indias-top-rank-tennis-player-prajnesh-gunneswaran-crashes-out-in-opening-round","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open: भारत के शीर्ष खिलाड़ी प्रजनेश पहले दौर में हारे, एकल में भारतीय चुनौती समाप्त","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open: भारत के शीर्ष खिलाड़ी प्रजनेश पहले दौर में हारे, एकल में भारतीय चुनौती समाप्त
Tue, 21 Jan 2020 09:58 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Tue, 21 Jan 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
प्रजनेश
- फोटो : social media
भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी प्रजनेश गुन्नेश्वरन के भाग्य ने इस बार उनका साथ नहीं दिया और वे ऑस्ट्रेलियन ओपन के पहले दौर में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मंगलवार को पहले दौर के मुकाबले में उन्हें जापान के ततसुमा इटो से 4-6, 2-6, 5-7 से हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
122वें रैंक के बाएं हाथ के भारतीय खिलाड़ी प्रजनेश पूरे मैच के दौरान अपने लय में नजर नहीं आए और 145वीं रैंकिंग वाले इटो को कड़ी टक्कर नहीं दे पाए सीधे सेटों में हार गए। अब वाइल्ड कार्ड एंट्री से जगह बनाने वाले ततसुमा इटो का मुकाबला दूसरे दौर में दिग्गज नोवाक जोकोविच से होगा।
विज्ञापन
इससे पहले प्रजनेश ने लकी लूजर के तौर पर ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में क्वालीफाई किया था और यह पांचवीं बार था जब उन्होंने किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा के लिए जगह बनाई थी। प्रजनेश के बाहर होने के साथ ही टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती भी समाप्त हो गई है।
विज्ञापन