फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open Coco Gauff ousted Emma Raducanu Iga Swiatek and madison keys also reached the next round

Australian Open: कोको गॉफ ने एमा रादुकानू को किया बाहर, इगा स्विटेक और मेडिसन कीज भी अगले दौर में पहुंचीं

Wed, 18 Jan 2023 09:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: रोहित राज Updated Wed, 18 Jan 2023 09:42 PM IST
सार

कोको गॉफ के करियर की 100वीं जीत है। 18 साल की कोको ने 100 मैच जीतने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने कैरोलिना वोज्नियाकी को पीछे छोड़ा। वोज्नियाकी ने 2009 में यह उपलब्धि हासिल की थी।

विज्ञापन
Australian Open Coco Gauff ousted Emma Raducanu Iga Swiatek and madison keys also reached the next round
कोको गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अमेरिका की युवा खिलाड़ी कोको गॉफ ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में बुधवार (18 जनवरी) को शानदार जीत हासिल की। उन्होंने 2021 में यूएस ओपन जीतने वाली ब्रिटेन की एमा रादुकानू को हरा दिया। सातवीं वरीयता प्राप्त कोको ने 6-3, 7-6 (4) से उन्हें शिकस्त दी। यह उनके करियर की 100वीं जीत है। 18 साल की कोको ने 100 मैच जीतने वाली सबसे युवा महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने कैरोलिना वोज्नियाकी को पीछे छोड़ा। वोज्नियाकी ने 2009 में यह उपलब्धि हासिल की थी।
विज्ञापन

महिलाओं में शीर्ष वरीयता प्राप्त इगा स्विटेक, तीसरी वरीय जेसिका पेगुला, छठी वरीय मारिया सकारी, दसवीं वरीय मेडिसन कीज ने अपने-अपने मुकाबले जीतकर तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है। स्विटेक ने कोलंबिया की कैमिला ओसोरियो को 6-2, 6-3 से हराया। वहीं, कीज ने चीन की वांग जिनयू को 6-3, 6-2 से हरा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

राफेल नडाल को मिली हार
शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा विजेता राफेल नडाल बुधवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के दूसरे दौर में अमेरिकी खिलाड़ी मैकेंजी मैकडोनाल्ड से 6-4, 6-4, 7-5 से हार गए। विश्व के 65वें नंबर के मैकेंजी ने नडाल को हराने के लिए दो घंटे 32 मिनट का समय लिया। 22 ग्रैंड स्लैम विजेता 36 वर्षीय राफेल नडाल अपने रंग में नहीं थे। मैच के दौरान उनके कूल्हे में चोट लग गई।
विज्ञापन

दूसरे दौर में विश्व के नंबर दो खिलाड़ी नडाल जब 3-4 से पीछे थे, तब उनके बाएं कूल्हे में चोट लग गई। स्कोर 3-5 हो गया तब नडाल ने फिजियो की मदद के लिए मेडिकल टाइम आउट लिया। राफेल दूसरी बार शुरुआती चरण में ही ऑस्ट्रेलियाई ओपन से बाहर हुए हैं। इससे पहले 2016 में वह हमवतन वर्दास्को फर्नांडो से पहले दौर में ही हार गए थे। 27 वर्षीय मैकडोनाल्ड ने राफेल नडाल को पहली बार हराया है। इससे पहले वह फ्रेंच ओपन 2020 में नडाल से हार गए थे। अन्य खिलाड़ियों में स्टेफानोस सितसिपास, फ्रांसिस टायफो, फेलिक्स ऑगर अलियासिमे, यानिक सिनर, करेन खचानोव ने तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed