{"_id":"5e569c848ebc3ef3bb2f6c02","slug":"australian-open-champion-sofia-kenin-losses-in-2nd-round-of-qatar-open-barty-wins","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद केनिन की लगातार तीसरी हार, बार्टी की जीत","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतने के बाद केनिन की लगातार तीसरी हार, बार्टी की जीत
Wed, 26 Feb 2020 09:57 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rajeev Rai
Updated Wed, 26 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
सोफिया केनिन
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोफिया केनिन को ऑस्ट्रेलियाई ओपन जीतने के बाद यहां तीसरी हार का सामना करना पड़ा लेकिन विश्व की नंबर एक खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने आसानी से दोहा डब्ल्यूटीए टेनिस टूर्नामेंट के अगले दौर में प्रवेश किया। मेलबर्न में गर्बाइने मुगुरुजा को हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीतने वालीं केनिन को उक्रेन की युवा खिलाड़ी दयाना यास्त्रेमस्का ने 6-3, 7-6 (7/4) से हराया।
विज्ञापन
केनिन ने अमेरिका की फेड कप में लाटविया पर जीत के दौरान दो में से एक मैच गंवाया था। इसके बाद पिछले सप्ताह वह दुबई ओपन के पहले दौर में कजाखस्तान की इलेना रिबेकिना से हार गई थीं। यास्त्रेमस्का अगले दौर में स्पेन की मुगुरुजा से भिड़ेगी जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया की आइला टोमोलजानोविच को 6-1, 6-2 से हराया। फ्रेंच ओपन चैंपियन बार्टी ने जर्मनी की लॉरा सीगमंड को 6-3, 6-2 से पराजित किया। यह ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी अगले दौर में रिबेकिना से भिड़े़ंगी जिन्होंने एक संघर्षपूर्ण मैच में एलिसन वान उतवान्स्क को 5-7, 6-2, 7-6 (10/8) से हराया।
विज्ञापन