फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2021 Serena Williams storms into third round set back for Bianca Andreescu

Australian Open 2021: सेरेना जीतीं, बियांका दूसरे दौर में उलटफेर का शिकार, जानें सारे परिणाम

Wed, 10 Feb 2021 12:05 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Wed, 10 Feb 2021 12:05 PM IST
सार

पुरुष एकल में रूस के क्वालीफायर एस्लान कारात्सेव ने बेहद एकतरफा मुकाबले में एगोर गेरासिमोव को 6-0, 6-1, 6-0 से हराया जबकि आठवें वरीय डिएगो श्वार्टजमैन और 20वें वरीय फेलिक्स आगर एलिसिमे भी अगले दौर में जगह बनाने में सफल रहे।

विज्ञापन
Australian Open 2021 Serena Williams storms into third round set back for Bianca Andreescu
सेरेना विलियम्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

स्टार खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने एकतरफा जीत के साथ बुधवार को यहां ऑस्ट्रेलिया ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई। सेरेना ने मैच के बाद कहा, 'मैं दूसरे सेट में उतना नहीं सोच रही थी जितना पहले सेट में सोच रही थी। यह इस तरह था कि जो हो रहा है उसे होने दीजिए और फिर देखते हैं नतीजा क्या रहता है।'

विज्ञापन


विज्ञापन

बियांका उलटफेर की शिकार

Australian Open 2021 Serena Williams storms into third round set back for Bianca Andreescu
बियांका आंद्रेस्क्यू - फोटो : सोशल मीडिया

दूसरी ओर चोट के बाद वापसी कर रही पूर्व अमेरिकी ओपन चैंपियन बियांका आंद्रेस्क्यू को दूसरे दौर में ताइवान की सीह सू-वेई के खिलाफ शिकस्त झेलनी पड़ी। सू-वेई ने आठवीं वरीय बियांका को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। बियांका ने 2019 अमेरिकी ओपन के फाइनल में सेरेना को हराकर खिताब जीता था, लेकिन घुटने में चोट के कारण वह 2020 में अधिकांश समय बाहर रही। रोड लावेर एरेना में बियांका के बाद उतरी 10वीं वरीय सेरेना ने दूसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में निना स्टोजानोविच को 6-3, 6-0 से हराया। कनाडा की 20 साल की बियांका को 35 साल की सू-वेई के गैरपारंपरिक खेल को समझने के लिए जूझना पड़ा, जिसमें दो हाथ से लगाए फोरहैंड शॉट भी शामिल हैं। बियांका को अपनी खराब सर्विस का भी खामियाजा भुगतना पड़ा। उन्होंने अपनी दूसरी सर्विस पर 23 में से 17 अंक गंवाए। बियांका ने मुकाबले के दौरान छह बार अपनी सर्विस गंवाई। ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के दूसरे दौर में बियांका की चार मैचों में यह तीसरी हार है। उन्होंने दूसरे दौर का एकमात्र मुकाबला अमेरिकी ओपन में खिताबी जीत के दौरान जीता।

दुनिया की 71वें नंबर की खिलाड़ी सू-वेई के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी रही है, लेकिन शीर्ष 10 में शामिल खिलाड़ियों के खिलाफ उनकी जीत हार का रिकॉर्ड 8-2 है। उन्होंने दुनिया की तत्कालीन नंबर एक खिलाड़ियों सिमोना हालेप को 2018 में विंबलडन और नाओमी ओसाका को 2019 में मियामी में हराया था। आठ साल में पहली बार ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट में खेल रही कनाडा की ही रेबेका मारिनो को 19वीं वरीय मार्केटा वांद्रोसोवा ने 6-1, 7-5 से हराया। मारिनो अवसाद और पैर की गंभीर चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहीं। अमेरिका की 20 साल की आन ली ने एलिज कोर्नेट को 6-2, 7-6 से हराकर लगातार दूसरे ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के तीसरे दौर में जगह बनाई। सातवीं वरीय एरिना सबालेंका ने डारिया कसात्किना को 7-6, 6-3 से हराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed