{"_id":"602624662a0444593d3d729d","slug":"australian-open-2021-serena-williams-naomi-osaka-aryna-sabalenka-enters-into-last-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2021: नाओमी ओसाका, सेरेना विलियम्स और बेलारूस की सबालेंका चौथे दौर में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियाई ओपन 2021: नाओमी ओसाका, सेरेना विलियम्स और बेलारूस की सबालेंका चौथे दौर में
Fri, 12 Feb 2021 12:17 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: अंशुल तलमले
Updated Fri, 12 Feb 2021 12:17 PM IST
विज्ञापन
सेरेना विलियम्स
- फोटो : twitter @TheUndefeated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेलारूस की एरिना सबालेंका ने ग्रैंडस्लैम में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई ओपन के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया जहां उनका सामना सेरेना विलियम्स से हो सकता है। उस समय खेल चल रहा था जब सरकारी अधिकारियों ने घोषणा की कि एक होटल में कोरोना संक्रमण के मामले पाए जाने के कारण अगले पांच दिन दर्शकों के प्रवेश पर निषेध रहेगा।
विज्ञापन
सबालेंका ने अमेरिका की एन लि को 6-3, 6-1 से हराया। सबालेंका शीर्ष 16 में शामिल अकेली खिलाड़ी हैं जो आज तक किसी ग्रैंडस्लैम के क्वार्टर फाइनल में नहीं पहुंची है। वह 2018 अमेरिकी ओपन में चौथे दौर तक पहुंची थी। वहीं सेरेना का सामना तीसरे दौर में अनास्तासिया पोटापोवा से होगा। तीसरे दौर में 14वीं वरीयता प्राप्त गार्बाइन मुगुरूजा ने जरीना दियास को 6-1, 6-1 से हराया जबकि मार्केटा वोंड्राउसोवा ने सोराना क्रिस्टी को 6-2, 6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन