{"_id":"6023835c53901044a70fedc4","slug":"australian-open-2021-rohan-bopanna-mclachlan-pair-goes-down","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑस्ट्रेलियाई ओपन: बोपन्ना-मैकलाचलन की जोड़ी पहले दौर में हारीं, भारतीय चुनौती अब दिविज-अंकिता के हाथों में","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
ऑस्ट्रेलियाई ओपन: बोपन्ना-मैकलाचलन की जोड़ी पहले दौर में हारीं, भारतीय चुनौती अब दिविज-अंकिता के हाथों में
Wed, 10 Feb 2021 12:25 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Wed, 10 Feb 2021 12:25 PM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत को ऑस्ट्रेलियाई ओपन टेनिस टूर्नामेंट में लगातार दूसरे निराशाजनक नतीजे का सामना करना पड़ा जब रोहन बोपन्ना और बेन मैकलाचलन की जोड़ी बुधवार को पुरुष युगल के पहले दौर में कड़े मुकाबले में जी सुंग नैम और मिन क्यू सोंग की जोड़ी के खिलाफ हार गई। बोपन्ना और जापान के उनके जोड़ीदार को कोरिया की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी के खिलाफ एक घंटे और 17 मिनट में 4-6, 6-7 से हार झेलनी पड़ी।
विज्ञापन
कड़े पृथकवास के कारण कोर्ट पर अधिक समय नहीं बिता पाने से बोपन्ना को लय हासिल करने में दिक्कत हुई। मैकलाचलन भी वॉली के खिलाफ परेशान दिखे जिसका खामियाजा इस जोड़ी को भुगतना पड़ा। बोपन्ना ने पृथकवास के दौरान 14 दिन अपने कमरे में बिताए और 30 जनवरी को उन्हें कोर्ट पर उतरने की इजाजत मिली। वह हालांकि ऑस्ट्रेलियाई ओपन के तैयारी टूर्नामेंट के पहले दौर में फ्रेड्रिक नीलसन के साथ खेलते हुए हार गए।
विज्ञापन
बोपन्ना को सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम टूर्नामेंट के लिए तैयारी का पर्याप्त समय नहीं मिला और उन्होंने पहले सेट में ही अपनी सर्विस गंवा दी। कोरियाई जोड़ी ने इस शुरुआती बढ़त को बरकरार रखते हुए पहला सेट जीता। भारत और जापान की जोड़ी को रिटर्न को लेकर भी जूझना पड़ा जबकि सोंग और नैम ने आसानी से वॉली विनर लगाकर दबदबा बनाए रखा। नैम जब मैच जीतने के लिए सर्विस कर रहे थे तब जापान के मैकलाचलन ने फोरहैंड पर गलत शॉट मारकर मुकाबला विरोधी जोड़ी की झोली में डाल दिया। भारत की चुनौती अब पुरुष युगल में दिविज शरण और महिला युगल में पदार्पण कर रही अंकिता रैना के हाथों में है।
विज्ञापन