{"_id":"60152e578ebc3e5b9c3e5ac4","slug":"australian-open-2021-rohan-bopanna-discovers-new-partner-will-play-doubles-match-with-japan-ben-mclachlan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open 2021: रोहन बोपन्ना ने खोजा नया साथी, जापानी खिलाड़ी के साथ खेलेंगे युगल मुकाबले","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open 2021: रोहन बोपन्ना ने खोजा नया साथी, जापानी खिलाड़ी के साथ खेलेंगे युगल मुकाबले
Sat, 30 Jan 2021 03:30 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 30 Jan 2021 03:30 PM IST
विज्ञापन
रोहन बोपन्ना
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत के शीर्ष टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना ने मेलबर्न में आज 14 दिन का अपना पृथकवास पूरा कर लिया। इसके साथ ही उन्होंने साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन के लिए अपने नए युगल साथी को भी ढूंढ लिया है।
विज्ञापन
पूर्व युगल विश्व नंबर तीन बोपन्ना उन 72 खिलाड़ियों में से एक हैं, जो मेलबर्न में अपने होटल के कमरे में क्वारंटीन रहे। उन्हें उनके विमान के सहयात्रियों के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद होटल में रहने को कहा गया था।
विज्ञापन
बोपन्ना को अपने पुराने साथी जोआओ सौसा के कोरोना संक्रमित होने और ऑस्ट्रेलिया नहीं पहुंच पाने की वजह से नया साथी ढूंढना पड़ा। ऐसे में उन्होंने शनिवार को बताया कि वह ऑस्ट्रेलियन ओपन में जापान के बेन मैक्लाक्लन के साथ जोड़ी बनाएंगे। मैक्लाक्लन का जन्म न्यूजीलैंड में हुआ लेकिन वह जापान का प्रतिनिधित्व करते हैं।
विज्ञापन
बता दें कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ नए सत्र की शुरुआत हो रही है। कोरोना काल में इस बार इस प्रतिष्ठित ग्रैंडस्लैम का आयोजन देरी से हो रहा है और आठ फरवरी से इसके मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट के लिए दुनियाभर के स्टार खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया पहुंच चुके हैं और अधिकतर ने अपना 14 दिन का पृथकवास भी पूरा कर लिया है।