{"_id":"6014f8eb8ebc3e31b5383d79","slug":"australian-open-2021-30-000-spectators-will-get-entry-to-the-stadium-every-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"Australian Open 2021: साल के पहले ग्रैंडस्लैम में रोजाना 30000 दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी एंट्री","category":{"title":"Tennis","title_hn":"टेनिस","slug":"tennis"}}
Australian Open 2021: साल के पहले ग्रैंडस्लैम में रोजाना 30000 दर्शकों को स्टेडियम में मिलेगी एंट्री
Sat, 30 Jan 2021 11:42 AM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिडनी
Published by: Rajeev Rai
Updated Sat, 30 Jan 2021 11:42 AM IST
विज्ञापन
Australian Open
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियन ओपन के साथ सत्र के पहले ग्रैंडस्लैम की शुरुआत अबसे कुछ ही हफ्तों में हो जाएगी। कोरोना काल में होने वाले इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में संक्रमण से बचने के भी सभी उपाय किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब आयोजकों ने फैसला किया है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन के दौरान हर दिन 30000 दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जाएगी।
विज्ञापन
विक्टोरिया के खेल राज्य मंत्री मार्टिन पाकुला ने शनिवार को कहा कि आठ फरवरी से शुरू होने वाले ग्रैंडस्लैम में स्टेडियम क्षमता के अनुसार 50 प्रतिशत सीटों को भरने की ही अनुमति होगी। लेकिन टूर्नामेंट के आखिरी पांच दिनों में जब मैचों की संख्या कम होगी तब सिर्फ 25000 दर्शकों को ही स्टेडियम में जाने की अनुमति होगी।
विज्ञापन
पाकुला ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, 'अगले 14 दिनों में कुल 390,000 दर्शक मेलबर्न पार्क में मैच देखेंगे।' उन्होंने कहा कि हालांकि यह संख्या पिछले तीन साल के मुकाबले 50 प्रतिशत है लेकिन इस बार का टूर्नामेंट विश्व में सबसे अविश्वसनीय होगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियन ओपन में भाग लेने के लिए दुनियाभर के टेनिस स्टार मेलबर्न और एडिलेड में मौजूद हैं और कम से कम 1000 लोग 14 दिन का पृथकवास पूरा कर चुके हैं।