चोट की वजह से सानिया मिर्जा ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल से हटीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा चोटिल होने की वजह से ऑस्ट्रेलियन ओपन के मिश्रित युगल मुकाबले से बाहर हो गई हैं। सानिया को हमवतन रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी बनाकर मिश्रित युगल में उतरना था। मगर वह चोटिल होने के कारण कारण साल के पहले ग्रैंड स्लैम के लिए नहीं उतर पाएंगी।
सानिया हालांकि यूक्रेन की नादिया किचनोक के साथ जोड़ी बनाकर महिला युगल के मुकाबले के लिए कोर्ट पर उतरेंगी। सानिया और नादिया की जोड़ी को महिला युगल के अपने पहले दौर में चीनी जोड़ी झिनयुन हान और लिन झु से भिड़ना है।
सानिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया के हवाले से कहा,
दुर्भाग्यवश, मेरी यह छोटी सी चोट तब उभर कर आई जब मैं होबार्ट फाइनल में अपना टॉप गेम खेल रही थी। चोट में अब पहले के मुकाबले आराम है और मैं महिला युगल खेलने के लिए तैयार हूं। मुझे हालांकि अफसोस है कि मैं मिश्रित युगल में रोहन बोपन्ना के साथ जोड़ी नहीं बना पाई।
विज्ञापन विज्ञापन