कोबी ब्रायंट को दी गई Australian Open में श्रद्धांजलि, किर्गियोस को हराकर क्वार्टरफाइनल में नडाल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑस्ट्रेलियन ओपन का आठवां दिन भी उलटफेर भरा और कड़े मुकाबलों वाला रहा। मेलबर्न में सोमवार को खेले गए मुकाबले में दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी राफेल नडाल 41वीं बार ग्रैंडस्लैम के क्वार्टरफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।
साल के पहले ग्रैंडस्लैम के चौथे दौर में नडाल का सामना ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी निक किर्गियोस से हुआ जहां उन्हें कड़ी टक्कर मिली। तीन घंटे से अधिक चले मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच जोरदार मुकाबला देखने को मिला। लेकिन अनुभवी नडाल ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 6-3, 3-6, 7-6 (6), 7-6 (4) से मैच अपने नाम कर लिया। अब क्वार्टरफाइनल में नडाल का सामना डोमिनिक थिएम से होगा।
They don't call him the world No.1 for nothing ☝️🇪🇸
After 3 hours and 38 minutes @RafaelNadal def. Nick Kyrgios 6-3 3-6 7-6(6) 7-6(4) to advance to his 12th #AusOpen quarterfinal.#AO2020 pic.twitter.com/a14tlkZWKtविज्ञापन विज्ञापन— #AusOpen (@AustralianOpen) January 27, 2020
दिग्गज ब्रायंट को श्रद्धांजलि
मैच में उतरने से पहले किर्गियोस ने दिग्गज बास्केटबाल खिलाड़ी कोबी ब्रायंट को श्रद्धांजलि दी। वे ब्रायंट की पसंदीदा लेकर की आठ नंबर की जर्सी पहनकर उतरे और बेहद भावुक दिखे। उनके अलावा नडाल ने भी ब्रायंट को महान खिलाड़ी बताकर उनके निधन पर शोक जताया।
बता दें कि बास्केटबाल के महान खिलाड़ी कोबी ब्रायंट का 41 साल की उम्र में भारतीय समयानुसार 26 जनवरी को एक विमान दुर्घटना में दुखद मौत हो गई जिसके बाद दुनियाभर में एक शोक की लहर फैल गई और सबने उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी।
An emotion Nick Kyrgios is wearing a No. 8 Kobe jersey prior to his match against Nadal at the #AustralianOpen.#RIPMamba #KobeForever
— Blake Von Hagen (@blake_vonhagen) January 27, 2020
Well done, @NickKyrgios pic.twitter.com/CXpG6zMF4A
वावरिंका और मेदवेदेव हारे
ऑस्ट्रेलियन ओपन के अन्य मुकाबलों में 15वें रैंक के खिलाड़ी स्टेन वावरिंका ने बड़ा उलटफेर किया। उन्होंने चौथे रैंक के रुसी स्टार डेनिल मेदवेदेव को चौथे दौर में हराकर बाहर कर दिया। वावरिंका ने मेदवेदेव को 2-6, 6-2, 6-4, 6(2)-7(7), 2-6 से हराकर क्वार्टरफाइनल में अपनी जगह पक्की की।
पुरुषों के ही एकल मुकाबले में सातवें रैंक के खिलाड़ी एलेग्जेंडर ज्वेरेव अपने दोस्त और 17वें रैंक वाले आंद्रे रुब्लेव को 6-4, 6-4, 6-4 से हराकर क्वार्टरफाइनल में पहुंचे जहां उनका सामना वावरिंका से होगा।
हालेप जीतीं, कर्बर बाहर
महिलाओं में कर्बर को उलटफेर का सामना करना पड़ा, चौथे दौरे में 17वीं रैंक की कर्बर को 30वीं वरीयता प्राप्त अनास्तासिया के हाथों हार झेलनी पड़ी। अनास्तासिया ने कर्बर को 7-6(5) 6-7(4) 6-2 से हराया। वहीं अन्य मुकाबलों में सिमोना हालेप, मुगुरूज़ा, अनास्तासिया और कोंतावेइत सभी ने क्वार्टरफाइनल में अपनी-अपनी जगह पक्की की।