फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2020: Rafael Nadal and Kyrgios win, Halep defeats Dart

Australia Open: चार घंटे की देरी से शुरू हुआ खेल, राफेल आगे बढ़े, किर्गियोस कड़े मुकाबले में जीते

Thu, 23 Jan 2020 06:59 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 23 Jan 2020 06:59 PM IST
विज्ञापन
Australian Open 2020: Rafael Nadal and Kyrgios win, Halep defeats Dart
राफेल नडाल - फोटो : पीटीआई

स्थानीय स्टार खिलाड़ी निक किर्गियोस ने कड़े मुकाबले में जीत के साथ गुरुवार को यहां ऑस्ट्रेलिया ओपन के पुरुष एकल के तीसरे दौर में जगह बनाई, लेकिन टूर्नामेंट में प्रदूषित वर्षा के रूप में नई चुनौती आई, जिससे कोर्ट कीचड़ के कारण खेलने योग्य नहीं रहे। सफाई के दौर और विलंब के एक दिन बाद ऑस्ट्रेलिया के किर्गियोस ने चार सेट में फ्रांस के जाइल्स सिमोन को हराया जबकि महिला एकल में विंबलडन चैंपियन सिमोना हालेप ने ब्रिटेन की हैरियर डार्ट को हराया।

विज्ञापन


जंगलों में लगी आग के पीड़ितों की मदद के लिए धनराशि जुटाने के प्रयास में अहम भूमिका निभाने के कारण लोकप्रिय हुए किर्गियोस ने चार सेट में 6-2, 6-4, 4-6, 7-5 से जीत दर्ज की। इस जीत ने किर्गियोस ने चौथे दौर में रफेल नडाल के साथ संभावित मुकाबले की ओर कदम बढ़ाए। इस साल टूर्नामेंट को जंगलों की आग के कारण फैले धुएं और राख, तेज बारिश और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा है। इससे पहले धूल-मिट्टी वाली बारिश के कारण मेलबर्न पार्क के कोर्ट पर कीचड़ की परत जम गई जिसे साफ करने में कई घंटे लग गए और कई बाहरी कोर्ट उपयोग में नहीं लाए जा सके।
विज्ञापन


खेल दोबारा शुरू होने पर जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव ने फार्म में वापसी का संकेत देते हुए इगोर गेरासिमोव को 7-6 (7/5), 6-4, 7-5 से हराया। पांचवें वरीय डोमिनिक थिएम को हालांकि आस्ट्रेलिया के 140वें नंबर के खिलाड़ी एलेक्स बोल्ट के खिलाफ पांच सेट तक जूझना पड़ा। थिएम ने हालांकि धैर्य बरकरार रखते हुए 6-2, 5-7, 6-7 (5/7), 6-1, 6-2 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला एकल में हालेप ने डार्ट को 6-2, 6-4 से हराया जबकि बेलिंडा बेनसिच ने पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको को शिकस्त दी जो इस महीने अपने पिता के निधन के बावजूद टूर्नामेंट में खेल रही थी। दो बार की ग्रैंडस्लैम विजेता गारबाइन मुगुरुजा ने स्थानीय खिलाड़ी अजला टोमलानोविच को 6-3, 3-6, 6-3 से हराया।


पिता के निधन के बावजूद खेलने वाली ओस्टापेंको भी बाहर
 

अपने पिता के निधन के बावजूद खेलने का कठिन फैसला लेने वालीं पूर्व फ्रेंच ओपन चैंपियन येलेना ओस्टापेंको हारकर बाहर हो गईं। येलेना के पिता येवजेनिस का इस महीने की शुरूआत में निधन हो गया था। येलेना ने कहा था कि वह यहां खेलकर ही इस गम से उबर सकती हैं। उसने साल की शुरुआत में ऑकलैंड में टूर्नमेंट नहीं खेला और लात्विया रवाना हो गई थीं लेकिन फिर ऑस्ट्रेलियन ओपन खेलने का फैसला किया। उन्हें दूसरे दौर में छठी वरीयता प्राप्त स्विट्जरलैंड की बेलिंडा बेंचिच ने 7-5, 7-5 से हराया। पहले दौर में येलेना ने रूस की लियुडमिला सैमसोनोवा को मात दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed