फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2019: Serena Williams and nishikori forward into fourth round

ऑस्ट्रेलिया ओपन 2019: सेरेना और जोकोविच आसानी से अंतिम-16 में, ओसाका को बहाना पड़ा पसीना

Sat, 19 Jan 2019 03:02 PM IST
अभिषेक निगम स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अभिषेक निगम Updated Sat, 19 Jan 2019 03:02 PM IST
विज्ञापन
Australian Open 2019: Serena Williams and nishikori forward into fourth round

सेरेना विलियम्स ने उक्रेन की अठारह साल की दयाना यास्त्रेमस्का को टेनिस का ककहरा सिखाकर शनिवार को यहां ऑस्ट्रेलियाई ओपन महिला एकल के अंतिम-16 में जगह बना ली। सेरेना ने 1999 में जब अपना पहला खिताब जीता था तब उनकी प्रतिद्वंद्वी यास्त्रेमस्का का जन्म भी नहीं हुआ था।  

विज्ञापन


पुरुष वर्ग में 14 बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन और शीर्ष वरीय नोवाक जोकोविच को इस साल पहली बार सेट गंवाना पड़ा। सर्बियाई जोकोविच ने कनाडा के डेनिस शापोवालोव को 6-3, 6-4, 4-6, 6-0 से हराया।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड 24 ग्रैंडस्लैम एकल खिताब की बराबरी का लक्ष्य लेकर उतरीं  सेरना ने विश्व में 57वें नंबर की यास्त्रेमस्का को आसानी से सीधे सेटों में 6-2, 6-1 से हराया। उनका अगला मुकाबला विश्व में नंबर एक सिमोना हालेप से होगा जिन्होंने सेरेना की बड़ी बहन वीनस को 6-2, 6-3 से शिकस्त दी। सेरेना ने अपना 23वां ग्रैंडस्लैम खिताब दो साल पहले पहले दो महीने की गर्भवती होने के बावजूद जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतिम-16 में पहुंचने वालीं अन्य खिलाड़ियों में यूएस ओपन चैंपियन जापानी खिलाड़ी नाओमी ओसाका और  और छठी वरीयता प्राप्त इलिना स्वितलोना भी शामिल हैं। चौथी वरीयता प्राप्त ओसाका ने ताइवान की सीह सु वेई को 7-5, 4-6, 6-1 से हराया। जबकि स्वितलोना ने कंधे में दर्द के बावजूद चीनी झांग शुहाई से पहला सेट हारने के बाद 4-6, 6-4, 7-5 से जीत दर्ज की। 
अमेरिका की मेडिसन कीज ने बेल्जियम की 12वीं वरीय एलिस मार्टन्स 6-3, 6-2 से, लाटविया की एनस्तेसिया सेवास्तोवा ने चीन की वांग क्वीयांग को सीधे सेटों में 6-3, 6-3 से हराया। जबकि स्पेन की गार्बाइन मुगुरूजा ने स्विट्जरलैंड की टिमिया बासिनस्की को 7-6 (7/5), 6-2 से हराया। 

09: गेम गंवाए हैं सेरेना ने अब तक खेले गए अपने तीन मैचों में

07: वें ऑस्ट्रेलियाई ओपन खिताब पर हैं जोकोविच की निगाह 

मैं एक समय में एक मैच के बारे में सोचती हूं। जितना बेहतर हो सकता है, करने की कोशिश करती हूं। आप यही कर सकते हो।-सेरेना विलियम्स  

जापान के निशिकोरी भी अंतिम-16 में 

जापान के केई निशिकोरी भी प्री क्वार्टर में पहुंच गए। निशिकोरी ने पुर्तगाल के 44वीं रैंकिंग के जोओ सोउसा को दो घंटे छह मिनट तक चले मैच में 7-6 (8/6), 6-1, 6-2 से पराजित किया। 

विश्व के पूर्व नंबर तीन खिलाड़ी मिलोस राओनिच ने फ्रांस के पियरे ह्यूज हरबर्ट को 6-4, 6-4, 7-6 (8/6) से हराकर चौथे दौर में जगह बनाई। उनका अगला सामना चौथी वरीयता प्राप्त अलेक्सांद्र जेवरेव से होगा जिन्होंने वाइल्ड कार्ड से प्रवेश पाने वाले ऑस्ट्रेलियाई एलेक्स बोल्ट को 6-3, 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।


अन्य परिणाम : बोर्ना कोरिच (क्रोएशिया) हराया फिलिप क्राजिनोविच 2-6, 6-3, 6-4, 6-3 से, दानिल मेदवेदेव (रूस) ने डेविड गोफिन (बेल्जियम)को 6-2, 7-6 (7/3), पाब्लो कारेनो बस्टा (स्पेन) ने फैबियो फोगनिनी (इटली) को 6-2, 6-4, 2-6, 6-4 से शिकस्त दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed