फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australian Open 2019: Maria Sharapova beats defending champion Caroline Wozniacki

ऑस्ट्रेलिया ओपन: शारापोवा ने किया वोज्नियाकी का शिकार, फेडरर भी आगे बढ़े

Fri, 18 Jan 2019 09:56 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 18 Jan 2019 09:56 PM IST
विज्ञापन
Australian Open 2019: Maria Sharapova beats defending champion Caroline Wozniacki

रूसी टेनिस स्टार मारिया शारापोवा ने शुक्रवार को गत चैंपियन कैरोलिन वोज्नियाकी पर उलटफेर भरी जीत दर्ज कर ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम 16 में प्रवेश कर लिया। स्लोएने स्टीफंस, एंजेलिक कर्बर, पेत्रा क्वितोवा और एश्लघे बार्टी ने भी चौथे दौर में प्रवेश कर लिया। पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन 31 वर्षीय शारापोवा ने वोज्नियाकी को तीन सेट के मुकाबले में 6-4, 4-6, 6-3 से बाहर का रास्ता दिखाया।

विज्ञापन


2017 में प्रतिबंधित पदार्थ के परीक्षण में विफल होने से लगे निलंबन की वापसी के बाद यह उनकी सबसे बड़ी जीत है। अगले दौर में अब 2008 की चैंपियन शारापोवा का सामना स्थानीय खिलाड़ी एश्लघे बार्टी से होगा, जिन्होंने पन्द्रहवीं वरीयता प्राप्त बार्टी ने मारिया सक्कारी को 7-5, 6-1 से हराया। बार्टी ने टूर्नामेंट में अब तक एक सेट भी नहीं गंवाया है। स्टीफंस ने पेत्रा मार्टिच को 7-6, 7-6 से, अनास्तासिया पावलुचेंकोवा ने अलीकसंद्रा सासनोविच को 6-0, 6-3 से, कर्बर ने किंबर्ली बिरेल को 6-1,6-0 से, क्वितोवा ने बेलिंडा बेंसिस को 6-1,6-4 से, डेनिएल रोस कोलिंस ने कैरोलिय गार्सिया को 6-3,6-2 से और अमांदा अनिसिमोवा ने 6-3,6-2 से शिकस्त दी।

विज्ञापन

मेलबर्न में फेडरर का मैचों का शतक

Australian Open 2019: Maria Sharapova beats defending champion Caroline Wozniacki
स्विस स्टार रोजर फेडरर और राफेल नदाल ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट में रोमांचक भिड़ंत की उम्मीदें कायम रखीं हैं। दुनिया के तीसरे नंबर के खिलाड़ी और छह बार के चैंपियन फेडरर ने रोड लावेर एरेना में अपने 100वें मैच में अमेरिका के टेलर फ्रिट्ज को 6-2,7-5, 6-2 से और नदाल ने एलेक्स डि मिनौर को 6-1,6-2,6-4 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। बीस बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन फेडरर ओपन युग में रिकॉर्ड 63वीं बार ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर में पहुंचे। रिकॉर्ड सातवें खिताब के लिए खेल रहे फेडरर की भिड़ंत स्टेफानोस सिटसिपास से होगी, जिन्होंने निकोलोज बासिलाशविलि को 6-3, 3-6, 7-6, 6-4 से हराया। स्पेनिश स्टार नदाल का अगले दौर में सामना थॉमस बर्डिच से होगा, जिन्होंने डिएगो श्वार्ट्जमैन को 5-7, 6-3, 7-5, 6-4 से मात दी। ग्रिगोर दिमित्रोव ने थामस फैबियानो को 7-6, 6-4, 6-4 से, फ्रांसिस जियाफोई ने अनुभवी एंड्रियास सेप्पी को 6-7,6-3,4-6,6-4,6-3 से और रॉबर्ट बतिस्ता ने कारेन काचानोव को 6-4,7-5,6-4 से शिकस्त दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed