फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   australian open 2019 eighth day round up

ऑस्ट्रेलियन ओपन: सिमोना पर भारी पड़ी मॉम सेरेना, दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी को किया बाहर 

Mon, 21 Jan 2019 04:29 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Mon, 21 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
australian open 2019 eighth day round up
सेरेना विलियम्स

सुपर मॉम सेरेना विलियम्स ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल का टिकट कटा लिया है। मेलबर्न में सात बार की चैंपियन अमेरिकी दिग्गज ने चौथे दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सिमोना हालेप को तीन सेटों के मुकाबले में 6-1,4-6, 6-4 से मात देकर अपने रिकॉर्ड 24 खिताब की ओर कदम बढ़ा दिए हैं। 

विज्ञापन


37 वर्षीय सेरेना ने अपने से दस साल छोटी हालेप को एक घंटे 47 मिनट में पराजित किया। दुनिया की 16वें नंबर की खिलाड़ी सेरेना ने पहला सेट मात्र 20 मिनट में जीता। सेरेना का सामना अब कैरोलिन प्लिस्कोवा से होगा, जिन्होंने गर्बाने मुगुरूजा को आसानी से 6-3,6-1 से मात दी।   
विज्ञापन


जीत के बाद सेरेना विलियम्स ने कहा, 'यह वाकई शानदार और काफी करीबी मुकाबला था। मुझे टेनिस खेलना, यहां आना पसंद है। इस कोर्ट पर वापसी कर खेलना मुझे रास आया। मुझे अपने खेल को और आगे ले जाने की जरूरत है। हालेप इस समय नंबर-1 खिलाड़ी हैं और उसका कारण है, वे महान खिलाड़ी हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

मां बनने के बाद पहले खिताब की तलाश 

सेरेना ने दो साल से ग्रैंड स्लैम खिताब नहीं जीता है। 2017 में मेलबर्न में ही उन्होंने अपनी आखिरी ट्रॉफी जीती थी। मां बनने के बाद पिछले साल कोर्ट पर वापसी करने वाली सेरेना फ्रेंच ओपन के फाइनल में पहुंची थी पर जापानी खिलाड़ी नाओमी ओसाका से हार गई थीं। 
 
ओसाका के सामने होंगी स्वितोलिना 
चौथी वरीय जापानी खिलाड़ी ओसाका ने लातविया की अनास्तासिजा सेवास्तोवा के खिलाफ पहला सेट हारने के बाद वापसी करते हुए 4-6,6-3,6-4 से जीत दर्ज की। इक्कीस वर्षीय ओसाका का अब अंतिम-8 में सामना इलिना स्वितोलिना से होगा, जिन्होंने अमेरिका की मेडिसन कीज को 6-2,1-6,6-1 से बाहर का रास्ता दिखाया। ओसाका अगर यह मैच जीत लेती हैं तो सेमीफाइनल में उनकी भिड़ंत सेरेना से हो सकती है।   
 
राओनिक ने ज्वेरेव को किया बाहर 
कनाडा के मिलोस राओनिक ने भी अंतिम आठ में प्रवेश कर लिया। राओनिक ने चौथी वरीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1,6-1,7-6(7-5) से पराजित किया। नंबर में एटीपी फाइनल्स में जोकोविच को हराकर खिताब जीतने वाले जर्मनी खिलाड़ी ज्वेरेव को यहां प्रबल दावेदार माना जा रहा था।

ज्वेरेव ने अब तक 15 ग्रैंड स्लैम मुकाबले खेले हैं जिनमें से उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पिछले साल फ्रेंच ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचना रहा है। इसके अलावा वह किसी भी ग्रैंड स्लैम के चौथे दौर से आगे नहीं बढ़े। अब राओनिक का क्वार्टर फाइनल में सामना लुकास पाउौली से होगा, जिन्होंने बोर्ना कोरिक को 6-7(4-7),6-4,7-5, 7-6(7-2) से हराया। 

जोकोविच की टक्कर निशीकोरी से

02 साल पहले मेलबर्न में अपनी छठी ट्रॉफी जीती थी जोकोविच ने। अगर वह सातवीं बार यहां चैंपियन बन जाते हैं तो वह ऐसा करने वाले ओपन ईरा के पहले पुरुष टेनिस खिलाड़ी बन जाएंगे। 
दुनिया के नंबर खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने भी अपने विजय अभियान जारी रखा है। 

मेलबर्न में रिकॉर्ड सातवें खिताब के लिए उतरे सर्बियाई खिलाड़ी ने चौथे दौर में डेनिएल मेदवेदेव को 6-4, 6-7,6-2,6-2 से मात देकर 2016 के बाद पहली और कुल दसवीं बार ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम आठ में प्रवेश किया। चौदह बार के ग्रैंड स्लैम चैंपियन जोकोविच का सामना अब जापानी खिलाड़ी केई निशीकोरी से होगा। 

दुनिया के नौवें नंबर के खिलाड़ी निशिकोरी ने पांच सेट के मैराथन मुकाबले में पाब्लो केरेनो को 6-7(8-10),4-6,7-6(7-4), 6-4,7-6(10-8) से मात दी। यह मुकाबला पांच घंटे पांच मिनट तक चला। निशिकोरी ने चौथी बार मेलबर्न के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

-10 मैचों में यह नौवीं जीत है सेरेना की सिमोना पर 
-12वीं बार मेलबर्न में और कुल 50वीं बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम-8 में पहुंचीं सेरेना 
-01 घंटे 47 मिनट में जीत दर्ज की अमेरिकी खिलाड़ी ने 
-24वां ग्रैंड स्लैम खिताब जीतकर मारग्रेट कोर्ट के रिकॉर्ड की बराबरी पर है सेरेना की निगाह 

नडाल का सामना करने के लिए उत्सुक हैं टिफोउ 

अमेरिका के जांइट किलर फ्रांसिस टिफोउ मंगलवार को ऑस्ट्रेलियाई ओपन के क्वार्टर फाइनल में दिग्गज राफेल नडाल का सामना करने के लिए काफी उत्सुक हैं। पहली बार किसी ग्रैंड स्लैम के अंतिम आठ में पहुंचने वाले 21 वर्षीय टिफोउ कहते हैं हम कुछ मजेदार करेंगे और कुछ लंबी रैलियां खेलेंगे। सिएरा लियोन के एक अप्रवासी के बेटे टिफोउ ने रविवार को 20वें वरीय ग्रिगोर दिमित्रोव को हराकर अपने जन्मदिन का यादगार बना दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed