फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Tennis ›   Australia Open 2022 case hearing of Novak djokovic in visa exemption case on monday

Australia Open: अदालत के फैसले पर टिका है जोकोविच का ग्रैंडस्लैम खेलना, वीजा रद्द होने के मामले में सुनवाई आज

Mon, 10 Jan 2022 12:06 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न Published by: Rajeev Rai Updated Mon, 10 Jan 2022 12:06 AM IST
सार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के निर्वासन मामले की अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। जोकोविच का वीजा पिछले हफ्ते मेलबर्न हवाई अड्डे पर आने के बाद रद्द कर दिया गया था जिसके बाद वह चार दिन से रिफ्यूजी सेंटर में हैं।

विज्ञापन
Australia Open 2022 case hearing of Novak djokovic in visa exemption case on monday
नोवाक जोकोविच - फोटो : Social media

विस्तार

दुनिया के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच के निर्वासन मामले की अदालत में सोमवार को सुनवाई होगी। जोकोविच का वीजा पिछले हफ्ते मेलबर्न हवाई अड्डे पर आने के बाद रद्द कर दिया गया था जिसके बाद वह चार दिन से रिफ्यूजी सेंटर में हैं। ऑस्ट्रेलिया के सीमा अधिकारियों ने कहा है कि वह देश में प्रवेश के लिए सभी गैर नागरिकों के कोविड-19 के खिलाफ पूर्ण टीकाकरण की अनिवार्यता से छूट की पात्रता को पूरा नहीं करते। सर्बिया के इस स्टार खिलाड़ी को हालांकि काफी समर्थन मिल रहा है। 

विज्ञापन


जोकोविच के वकीलों ने ऑस्ट्रेलिया से निर्वासन को चुनौती देते हुए अदालत में याचिका दायर की है जिसमें कहा गया है कि यह सर्बियाई खिलाड़ी पिछले महीने कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया था और इससे उबर चुका है। उन्होंने इसी के आधार पर ऑस्ट्रेलिया के कड़े टीकाकरण नियमों से चिकित्सा छूट के लिए आवेदन किया था।

विज्ञापन

अधिक समय दिए जाने की सरकारी याचिका खारिज
वीजा रद्द करने के इस मामले में वर्चुअल सुनवाई फेडरल सर्किट एवं फैमिली कोर्ट ऑफ ऑस्ट्रेलिया में होनी है। जोकोविच के खिलाफ मामला तैयार करने के लिए अतिरिक्त समय की संघीय सरकार की मांग को खारिज कर दिया गया है। न्यायाधीश एंथोनी केली ने आवेदन को खारिज किया। याचिका गृह मंत्री केरेन एंड्रयू की ओर से दायर की गई थी जिसमें सुनवाई को दो दिन के लिए स्थगित करने का आग्रह किया गया था। ऑस्ट्रेलियाई ओपन 17 जनवरी से खेला जाना है।

बेलग्रेड में रैली
सर्बिया में शनिवार को जोकोविच के परिवार ने उनके समर्थन में बेलग्रेड में लगातार तीसरे दिन रैली का आयोजन किया और प्रधानमंत्री एना बर्नाबिक ने वीजा लड़ाई में जोकोविच को अपनी सरकार के समर्थन का आश्वासन दिया है जिससे कि सुनिश्चित हो सके कि यह दिग्गज खिलाड़ी ऑस्ट्रेलियाई ओपन में अपने खिताब की रक्षा करे। बर्नाबिक ने कहा, ‘हम यह सुनिश्चित करने में सफल रहे हैं कि उसे ग्लुटेन मुक्त भोजन मिले और साथ ही एक्सरसाइज के लिए उपकरण, लैपटॉप और सिम कार्ड जिससे कि वह अपने परिवार से संपर्क कर पाए।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed